..................... Alia Bhatt reaction on Kangana Ranaut comment on her film gangubai kathiawadi।आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म पर कमेंट करने को लेकर कंगना रनौत का दिया जवाब - Hindi Filmibeat

'200 करोड़ आग' लगने के पोस्ट पर आलिया भट्ट का कंगना रनौत को करारा जवाब ,दिया गीता का ज्ञान

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज से पहले चर्चा और कंट्रोवर्सी में घिरी हुई है। कुछ दिन पहले कंगना रनौत ने आलिया भट्ट पर बिना उनका नाम लिए निशाना साधा। खासकर कंगना रनौत ने गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर कुछ दिन पहले पोस्ट भी किया था। पहली दफा ऐसा हो रहा है कि आलिया भट्ट ने कंगना रनौत को अपने अंदाज में जवाब दिया है।

Recommended Video

Alia Bhatt ने भगवत गीता के श्लोक के साथ Kangana को दिया मुंहतोड़ जवाब, की थी गंगूबाई की बुराई

आलिया भट्ट ने कोलकाता में गंगूबाई काठियावाड़ी का सांग मेरी जान लांच किया। इसी दौरान मीडिया के सवालों का उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। जब आलिया भट्ट से कंगना रनौत की उन पर की गई टिप्पणी पर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने भगवत गीता का ज्ञान दे दिया। आलिया भट्ट ने कहा कि भगवान कृष्ण ने गीता में कहा था कि कुछ न करना भी बहुत कुछ करने के बराबर है।

kangana ranaut, Alia bhatt

बस मैं यही कहना चाहती हूं। याद दिला दें कि कुछ दिन पहले कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी पोस्ट की, जहां पर उन्होंने आलिया का नाम तो नहीं लिया लेकिन मानना है कि उनका यह निशाना आलिया पर ही था।

कंगना रनौत ने आलिया को बोला पापा की परी

कंगना रनौत ने आलिया को बोला पापा की परी

कंगना रनौत ने पापा की परी लिखते हुए कहा था कि इस शुक्रवार को बाॅक्स आफिस पर 200 करोड़ रुपए जलकर खाक हो जायेंगे। कंगना ने लिखा था कि एक पापा ( मूवी माफिया डैडी) की परी अपने पास एक ब्रिटिश पासपोर्ट रखती है। क्योंकि पापा को यह साबित करना है कि यह राॅम काॅम बिंबोएक्टिंग भी कर सकती है।

गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी

गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी

इस फिल्म की सबसे बड़ी कमी खराब कास्टिंग है। यह नहीं सुधरेंगे। स्क्रीन अब हॅालीवुड और साउथ की फिल्मों को दी जा रही है इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। जब तक मूवी माफिया के हाथ में पावर है बॅालीवुड का विनाश तय है। इसी मामले पर आलिया ने जवाब दिया है। बता दें कि आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एस हुसैन जैदी की किताब Mafia queens of mumbai पर आधारित है।

गंगूबाई के परिवार का आरोप

गंगूबाई के परिवार का आरोप

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में अजय देवगन भी खास भूमिका निभा रहे हैंं। इसके साथ फिल्म के नाम को बदलने को लेकर भी कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। गंगूबाई के परिवार ने भी मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उनकी मां को सेक्स वर्कर और डॉन के तौर पर दिखाया गया है जो कि सरासर गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X