कंगना रनौत पर आलिया भट्ट का जवाब- ''मुझे इन बातों में नहीं पड़ना है, मैं खुश रहना चाहती हूं''

कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली की ओर से लगातार लगाए जा रहे आरोपों के बावजूद आलिया भट्ट ने इस विवाद को काफी शांति से संभाला हुआ है। हाल ही में जब आलिया से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मुझे इन सब चीजों में नहीं पड़ना है। मैं सिर्फ खुश रहना चाहती हूं। सकारात्मक रहना चाहती हूं और मेहनत के साथ काम करना चाहती हूं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कंगना की बहन ने ट्विटर के जरीए आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट पर कई बार निशाना साधा। जहां कंगना ने आलिया के अभिनय क्षमता पर सवाल उठाई, वहीं रंगोली ने आलिया और उनकी मां की भारतीयता पर सवाल उठाया।

Alia Bhatt

आलिया ने इन सब बातों पर मुंबई में एक इवेंट के दौरान कहा, "अगर मैं ऐसी हूं तो मेरा परिवार मुझसे 10 गुना ज्यादा मैच्योर है। मुझे इन सब चीजों में नहीं पड़ना है। मैं सिर्फ खुश रहना चाहती हूं। सकारात्मक रहना चाहती हूं और मेहनत के साथ काम करना चाहती हूं। मैं हर दिन अपने आप को सुधारना चाहती हूं.."

आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'लोग क्या कह रहे हैं, क्या नहीं कर रहे हैं.. मैं इस बारे में ध्यान नहीं देती। हर आदमी को अपनी बात कहने का हक है। मैं बस चुप रहूंगी। ये मेरा स्टैंड है।'

बता दें, एक पोल में आलिया भट्ट के साथ तुलना किये जाने पर कंगना ने कहा था, 'ये मुझे शर्मिंदा करने जैसा है.. गली बॉय के परर्फोमेंस में पीछे करने जैसा क्या है.. वही गुस्सैल मुंहफट लड़की.. एक आजाद और सशक्त महिला को दिखाने का बॉलीवुड का पुराना फॉरम्यूला.. मुझे शर्मिंदा ना करें, प्लीज। मीडिया ने इन फिल्मी बच्चों को ज्यादा ही प्यार दिया है। इनके औसत काम की सराहना करना बंद करें वर्ना अभिनय का दर्जा कभी बढ़ नहीं पाएगा..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X