आलिया भट्ट चाहिए.. जवान के इस डायलॉग पर आया एक्ट्रेस का रिएक्शन, SRK को दिया ऐसा जवाब

जवान के ट्रेलर का इंतजार 31 अगस्त को खत्म हो गया। किंग खान के फैंस ने जितना सोचा होगा ट्रेलर उससे भी ज्यादा धमाकेदार था। इस दौरान ट्विटर हैशटैग ट्रेलर ऑफ द सेंचुरी ट्रेंड कर रहा था और लोगों को ये काफी पसंद आया है।
इस दौरान कई ऐसे स्टार्स भी नजर आए जिनके लुक्स आपको काफी हैरान करने वाले हैं और दमदार वो लग ही रहे हैँ। ट्रेलर के रिलीज के बाद सबसे ज्यादा चर्चा शाहरुख खान के एक डायलॉग की हो रही है जो कि उन्होने आलिया भट्ट को लेकर बोला है।
अब इसपर एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी रिएक्शन आया है जो कि मजेदार है। दरअसल जवान ट्रेलर में शाहरुख खान ट्रेन हाइजैक के दौरान नयनतारा से बात कर रहे होते हैं और उनसे पूछा जाता है कि, 'और क्या चाहिए।' इसपर शाहरुख खान कहते हैं, 'चाहिए तो आलिया भट्ट लेकिन..' अब एक मजेदार पोस्ट सामने आया है जिसमें आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा कह डाला जो कि चर्चा में हैं।
उन्होने इस डायलॉग के जवाब में जवान का ट्रेलर पोस्ट किया था और लिखा था, "और पूरी दुनिया को चाहिए सिर्फ SRK!!!!! @IAMSRK क्या शानदार शानदार ट्रेलर है.. 7 सितंबर बहुत दूर है..'' इसके बाद शाहरुख खान के फैंस आलिया भट्ट की काफी तारीफ कर रहे हैं और उनके इस पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं।
शाहरुख खान की इस फिल्म को रिलीज होने के लिए सिर्फ 6 दिन का समय है और फैंस पहले ही कमर कस चुके हैं। शाहरुख खान के साथ अपोजिट रोल में नयनतारा हैं और गेस्ट अपिएरेंस में दीपिका पादुकोण की झलक भी लोगों को दिखाई गई है। इस फिल्म में विजय सेतुपति निगेटिव रोल निभा रहे हैं।
शाहरुख खान के चाहने वालों ने विदेश में पहले ही एडवांस बुकिंग की शुरुआत कर दी थी और इस वक्त भारत में भी इसकी एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। अटली निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान का अलग अवतार लोगों को नजर आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications