'खबर उड़ती उड़ती आई है और उड़ती ही रहेगी'- रणबीर से शादी के सवाल पर बोलीं आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है और किसी ना किसी तरह का बयान सामने आता ही रहता है। इस सब की जड़ वो शादी का कार्ड है जो कि कुछ समय वायरल हुआ था जिसमें आलिया और रणबीर का नाम लिखा हुआ था। इस कार्ड के सामने आने के बाद सभी लोग चौंक गए थे और कई तरह की प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई थीं। अब इस पर आलिया भट्ट का भी बयान सामने आया है।

आलिया भट्ट को रिपोटर्स ने एयरपोर्ट पर रोका और इस बारे में बात तो आलिया भट्ट ने काफी हंसते हुए जवाब दिया। पहले तो उन्होने कहा कि मैं इस बारे में बता चुकी हूं लेकिन जब पत्रकार ने पूछा कि उड़ते उड़त खबर आ रही है तो आलिया ने कहा कि उड़ते उड़ते खबर आ रही है और वो उड़ती ही रहेगी।

alia bhatt, ranbir kapoor, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनो के परिवार इस रिश्ते को लेकर तैयार हैं।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि दोनो शादी का फैसला ले चुके हैं लेकिन दोनो इस बंधन में कब बंधते हैं ये तो समय ही बताएगा। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिलहाल अपनी अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और पूरा ध्यान काम पर लगाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X