पति रणबीर को लेने इसलिए एयरपोर्ट पहुंची Alia Bhatt, नहीं चाहतीं हैं कि कोई तीसरा..

Alia Bhatt

Alia Bhatt: बॉलीवुड में पवर कपल कहे जाने वाले स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी हमेशा ही बहुत पसंद आती है, दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं। दोनों एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। ऐसा ही इस बार कुछ आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर के लिए किया क्योंकि एक्ट्रेस खुद अपने पति को एयरपोर्ट से पिक करने के लिए वहां गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस इसको देखकर कुछ और ही अंदाजा लगाने लगे।

रणबीर कपूर की नई फिल्म-

दरअसल बात ऐसी है कि, एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों श्रद्धा कपूर संग अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में एक्टर मुंबई से बाहर ही काफी ट्रेवल कर रहे हैं। तो वह अपनी फैमली के साथ कम वक्त गुजार पा रहे हैं।

प्रमोशन के दौरान फैमली की याद-

गौरतलब है कि फिल्म के प्रमोशन के चलते रणबीर फैमली के साथ नहीं हैं तो ऐसे में वेलेंटाइन डे पर एक्टर एक इवेंट में वाइफ आलिया भट्ट और बेटी राहा को विश करते हुए नजर आए थे, जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस ने एक्टर पर प्यार लुटाया था।

पति को एयरपोर्ट पर लेने पहुंची आलिया-

जब आलिया को पता है कि रणवीर उनसे दूर रहने पर उनको किस याद करते हैं तो जाहिर है कि पत्नी भी अपना प्यार जाहिर करने का कोई तो तरीका अजमाएगी। तो ऐसे में आलिया खुद रणबीर के मुंबई आने पर उनको रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर गई थी। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पति को लेने पहुंची आलिया भट्ट को देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।

एयरपोर्ट पर आलिया के साथ बेटी की भी झलक-

रणबीर कपूर शनिवार सुबह प्रमोशन करने के बाद वापस मुंबई लौट आए हैं। जहां उन्हें रिसीव करने वाइफ आलिया भट्ट पहुंची थीं। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रणबीर कपूर के लिए उनकी पत्नी आलिया भट्ट उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थीं। इतना ही नहीं वीडियो में बेटी राहा भी एक्ट्रेस के साथ दिख रही हैं।

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो लव रंजन के निर्देशन में बनी 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं पहली बार साथ दिख रही ये ऑन-स्क्रीन जोड़ी 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म के गाने रिलीज हो गए हैं जिनको फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।

Read more about: ranbir kapoor alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X