Met Gala 2023: बेहद प्यारा व्हाइट कलर का गाउन पहनकर मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहुंची आलिया, हुस्न ने ढाया कहर

Met Gala 2023 Alia bhatt

Met Gala 2023: मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहुंची चुकी हैं, और हर किसी अपनी कातिल अदाओं से दीवाना बनानें में कामयाब होने वाली आलिया ने इस बार भी अपनी खुबसूरती के जलवे दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेट गाला में आलिया ने व्हाइट कलर का बेहद ही प्यारा गाउन पहना है, जिसमें वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।

रेड कार्पेट से आलिया भट्ट के कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो कि बेहद ही शानदार हैं। आलिया इस वायरल वीडियो और फोटोज में बला की खूबसूरत लग रही हैं, हर कोई आलिया के इस व्हाइट कलर के गाउन लुक को काफी पसंद कर रहा है।

बता दे, इस मेट गाला 2023 फैशन इवेंट के लिए आलिया भट्ट ने जाने माने डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी हैं। प्रबल गुरुंग एक ऐसे मशहुर डिजाइन हैं जो हमेशा ही अपने शानदार और बेहतरीन ड्रेस से अभिनेत्रियों को सबसे अलग और प्यारी दिखाने में कामयाब रहते हैं, ऐसा ही इन बार उन्होंने आलिया के साथ किया। आलिया भट्ट प्रबल गुरुंग की ड्रेस में फैशन इवेंट के दौरान अपना जादू चलाने में कामयाब रहीं।

गौरतलब है कि, इस बार 1 मई को होने वाले इस फैशन इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट डेब्यू कर रही हैं तो इसीलिए बॉलीवुड फैंस काफी खुश हैं। आलिया इस इवेंट में शामिल होने के लिए घर पर अपनी छोटी सी बच्ची राहा कपूर को पति रणबीर के भरोसे छोड़ न्यूयॉर्क पहुंच चुकी हैं।

बता दे इस रेड कर्पेट पर आलिया के आने से पहले आलिया के साथ डिजाइनर प्रबल की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जो कि प्रबल के स्टूडियो ने ही ट्विटर पर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन पर साफ साफ लिखा था, आज रात का इंतजार है। साथ में आलिया और मेट गाला को टैग किया गया था। इसी के साथ साथ प्रबल ने फैंस की उत्सुकता देखते हुए आलिया भट्ट की ड्रेस की पहली फोटो की झलक भी इंस्टग्राम के जारिए से फैंस के लिए साझा की हैं।

More from Filmibeat

Read more about: met gala 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X