पति रणबीर को छोड़ डायरेक्टर का हाथ पकड़ दुर्गा पंडाल पहुंचीं आलिया, भीड़ में हुई एक्ट्रेस संग घिनौनी हरकत...

नवरात्र के आखिरी दिन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी दुर्गा पंडाल पहुंचीं। बता दें कि बीते दिन प्रियंका चोपड़ा को दुर्गा पंडाल में माता के दर्शन करते देखा गया था। जहां देसी गर्ल के लुक ने सभी का ध्यान खींचा वहीं आज आलिया भट्ट की ट्रेडिशनल लुक में दुर्गा पंडाल आईं। ब्रीज कलर की साड़ी व्हाइट ब्लाउज, हाफ क्लच बाल में आलिया भट्ट का लुक बहुत ही खूबसूरत दिख रहा था। जैसे ही लोगों ने आलिया भट्ट को देखा पैपराजी ने जमकर उनकी तस्वीरें खींचीं। वहीं कई लोग ऐसे भी थे जो आलिया भट्ट को देखते ही उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्सुक दिखे।
डायरेक्टर संग पंडाल पहुंचीं आलिया भट्ट
दुर्गा पंडाल में इतनी भीड़ देख ब्रह्मास्त्र फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का हाथ कसके पकड़ा और वह उन्हें भीड़ से आगे ले गए। जहां आलिया भट्ट के लुक ने लोगों का दिल जीता वहीं आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी की गप शप और बॉन्ड ने लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी और आलिया भट्ट का बातचीत करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ। जहां दोनों ही एक दूसरे को गले लगाती नजर आईं।
महिला ने खींचा आलिया का हाथ
बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के दुर्गा पंडाल के दर्शन काफी अच्छे रहे और फिर वह अपने घर को रवाना होने लगीं, वहीं आलिया भट्ट को जाते हुए देख भीड़ बेकाबू हो गई। उनके फैन्स तस्वीर क्लिक करवाने के लिए बेताब दिखे। वहीं भीड़ में एक महिला फैन ने मौका लगते ही आलिया का हाथ जोर से खींचा यह सब देखकर आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने उस महिला को धक्का दे दिया फिर आलिया भट्ट ने वहां रुककर स्थिति को हैंडल किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications