आलिया भट्ट- रणबीर कपूर के शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल- जानें पीछे की सच्चाई!
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी उत्साह का नतीजा है कि सोशल मीडिया पर आलिया- रणबीर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जहां दोनों सितारे एक दूसरे के साथ जयमाल करते दिख रहे हैं। वो भी ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर। देखते ही देखते आलिया- रणबीर की यह शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
पिछले कुछ महीनों से रणबीर- आलिया के सगाई और शादी की खबरें सुर्खियों में थी। लेकिन इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। और जहां तक बात इस तस्वीर की है.. तो बता दें, यह रियल तस्वीर नहीं है, बल्कि किसी फैन द्वारा फोटोशॉप किया गया है।

यह तस्वीर एक आलिया भट्ट द्वारा अभिनीत एक विज्ञापन की है, जहां लड़के के चेहरे को हटाकर फैन ने रणबीर कपूर का चेहरा फिट कर दिया है। कोई शक नहीं कि यह तस्वीर काफी क्यूट सी है।
बहरहाल, अफवाहों में है कि रणबीर- आलिया अगले साल यानि की 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल दोनों सितारे अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं, जो कि अगले साल के लिए पोस्टपोन हो चुकी है।
कुछ ही समय पहले रणबीर और आलिया ने खुलकर एक दूसरे के प्रति अपना इजहार किया था। दोनों कभी भी एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटते हैंl अवार्ड शोज में भी आलिया और रणबीर एक दूसरे के साथ नजर आए। हालांकि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने शादी की खबरों पर कहा- मैं रिलेशनशिप में खुश हूं और फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं है। अभी मैं बहुत यंग हूं और अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं।


Click it and Unblock the Notifications
