Leaked: रणबीर आलिया का शानदार ब्रह्मास्त्र डांस, तेज़ी से वायरल हो रहा है वीडियो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की अयान मुखर्जी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और अब एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक गाने के सीक्वंस के कुछ वीडियो लीक हो चुके हैं। ये वीडियो तेज़ी से वायरल भी हो रहे हैं।
वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मस्ती झूमते गाते और नाचते दिखाई दे रहे हैं। जबकि इस डांस सीक्वंस की लोकेशन किसी समुद्र के किनारे दिखाई दे रही है।

अयान मुखर्जी की ये फिल्म पहले 2019 की 15 अगस्त पर रिलीज़ हो रही थी, इसके बाद फिल्म 2020 की गर्मियों में रिलीज़ होनी थी और अब आखिरकार ये फिल्म 2020 दिसंबर में रिलीज़ हो रही है।
View this post on InstagramA post shared by India Forums Bollywood (@indiaforumsbollywood) on
फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और इसे तीन पार्ट में बनाने का प्लान है। ये फिल्म एक सुपरहीरो रोमांस ट्राईलॉजी मानी जा रही है। यानि कि एक सुपरहीरो के रोमांस की कहानी तीन पार्ट में दिखाई जाएगी जिसका पहला हिस्सा दिसंबर में रिलीज़ हो रहा है।
View this post on InstagramA post shared by R A N B I R K A P O O Я® (@ranbirkapoor0008) on


Click it and Unblock the Notifications