ब्रेकअप की खबरों पर आलिया भट्ट ने की सबकी बोलती बंद, बोलीं- रणबीर कपूर हैं मेरे...
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में खबरें थीं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ब्रेकअप हो गया है। आलिया भट्ट के जन्मदिन पर रणबीर कपूर शामिल नहीं हुए और तमाम मौकों का हवाला देकर कहा जाने लगा कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब ब्रेकअप की अफवाहों पर आलिया भट्ट का जवाब सामने आया है।
आलिया भट्ट इन दिनों कोरोना वायरस के चलते सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का जिक्र किया और ब्रेकअप की खबरों पर विराम पर लगा दिया।


Click it and Unblock the Notifications











