आलिया भट्ट- रणबीर कपूर का खतरनाक स्टंट, ब्रह्मास्त्र के सेट से LEAK हुई तस्वीरें
Recommended Video

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। बुल्गेरिया में शूट के बाद अब ब्रह्मास्त्र की शूटिंग मुंबई में हो रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ दिलचस्प तस्वीरें लीक हुई हैं, जहां आलिया और रणबीर कुछ खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। यह तस्वीरें रात के वक्त की शूटिंग की तस्वीरें हैं।
2019 मार्च में शुरु होगी दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म
इन तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि रणवीर और आलिया अपने सीन पर काम कर रहे हैं। दोनों सितारे रस्सी से बंधे हुए हैं और एक्शन सीन देने की तैयारी में हैं। आलिया ब्लैक कॉस्ट्यूम में काफी क्यूट दिख रही हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के नए और सबसे पॉपुलर कपल बन चुके हैं। दोनों ने समय समय पर अपने प्यार का इजहार किया है। लिहाजा, फैंस भी इनकी तस्वीरों के लिए उत्साहित रहते हैं। कोई शक नहीं कि ब्रह्मास्त्र के सेट की इन तस्वीरों के बाद फैंस फिल्म के लिए भी बेसब्र हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications