Ralia Romance: आलिया भट्ट को सेक्सी अवतार में देख कंट्रोल नहीं कर पाए रणबीर कपूर, हो गए कोजी

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Romance: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हाल ही में दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था, जिसका आयोजन इटली के क्रूज पर देखने को मिला। इस दौरान कई सेलेब्स इसका हिस्सा बने थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इसमे शामिल थे।
बता दें, अंबानी और कपूर परिवार के बीच सालों से खास रिश्ता रहा है। अंबानी के हर छोटे बड़े इवेंट में रणबीर और आलिया नजर आए हैं। इवेंट खत्म हो चुका है, लेकिन इसकी चर्चा अभी भी जारी है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स लगातार अपनी फोटोज शेयर कर रहे हैं। अब आलिया भट्ट ने भी कुछ तस्वीरें साझा की है।
बीते दिनों रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर राधिका मर्चेंट के लुक की कई फोटोज शेयर की थी। वहीं अब आलिया ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीरों में एक्ट्रेस पाउडर ब्लू कलर के गाउन में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही है। आलिया रणबीर कपूर का हाथ थामे नजर आ रही हैं। इस दौरान रणबीर बो-टाई लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।
इस फोटो में रणबीर और आलिया एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर के चेहरे पर मास्क लगा हुआ है। इस कपल की ये फोटो सनसेट के समय की है, जिसका जिक्र उन्होंने कैप्शन में किया है। अभिनेत्री ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- सनसेट क्लब।
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द फिल्म जिगरा में नजर आएंगी। इसके अलावा संजल लीला भंसाली की फिल्म लव एड वॉर में भी दिखाई देंगी। इस मूवी में वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे। तो वहीं रणबीर एनिमल पार्क में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications

