Alia Bhatt Ranbir Kapoor first Diwali: प्रेगनेंसी में बेड पर पड़ी थीं आलिया, रणबीर ने यूं मनवाई दिवाली

Recommended Video
Alia Bhatt Ranbir Kapoor first Diwali: आलिया भट्ट [Alia Bhatt] और रणबीर कपूर [Ranbir Kapoor] इस साल शादी के बाद पहली दिवाली मनाई। लेकिन आलिया भट्ट प्रेगनेंसी के दौरान, दिन भर अपनी दिवाली बेड पर पड़े पड़े बिताने का प्लान बना रही थी। शाम होते होते उनकी सास नीतू कपूर, पति रणबीर कपूर ने आलिया की दिवाली को सजाया। नीतू कपूर ने आलिया के साथ पहली दिवाली की तस्वीरें भी शेयर कीं।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में दिवाली मना रहे हैं। पिछले साल, भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लिव इन रिलेशनशिप में थे और दोनों ने साथ में पहली दिवाली मनाई थी।

पहली दिवाली पर इंटरनेट पर धमाका
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल दिवाली पर ये तस्वीर शेयर की थी जो आधिकारिक रूप से उनकी पहली त्योहार वाली तस्वीर थी और ये तस्वीर देखते ही फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं था।

इस साल की दिवाली
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस साल परिवार के साथ दिवाली मनाई। चूंकि आलिया प्रेगनेंट हैं, इसलिए दिवाली पूजा, रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने की।

बेड पर ही मना रही थीं दिवाली
दिन में आलिया भट्ट ने अपनी ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि मेरी दिवाली बेड पर ही बीतने वाली है। उनकी ये क्यूट सी तस्वीर देख फैन्स भी उनके प्रेगनेंसी मूड पर हंस रहे थे।

परिवार के साथ दिवाली
लेकिन रात तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, भट्ट और कपूर परिवार के साथ दिवाली का त्योहार बेहद खूबसूरत तरीके से मनाते दिखे।

पिछले साल की थी दिवाली पूजा
पिछले साल, आलिया भट्ट नेे रणबीर कपूर के घर वास्तु पर लक्ष्मी पूजा की थी। रणबीर कपूर पूजा पाठ को काफी गंभीरता से लेते हैं इसलिए आलिया ने भी सारे रीति रिवाज़ के साथ ये पूजा की थी।


Click it and Unblock the Notifications











