नींद भरी आंखों में जामनगर से लौटती दिखीं बेबी राहा, क्यूट तस्वीरें देख फैन्स बोले- ये तो एक दम गुड़िया है...

Raha kapoor cute photos viral on social media: आलिया भट्ट (Alia bhatt)और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor 12) पिछले 3 दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में बिजी दिखे थे। फंक्शन में आए कपल की फोटो और वीडियो ने फैन्स का दिल जीत लिया था, लेकिन जितना क्रेज लोगों को आलिया और रणबीर की लेटेस्ट फोटोज़ का रहता है वहीं अब फैन्स को दोनों की बेटी राहा की तस्वीरों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग में राहा कपूर ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं जहां वे कभी अनंत के साथ नजर आतीं तो कभी अपनी क्यूटनेस से लोगों को इम्प्रेस करती दिखती हैं। वहीं हाल ही में पूरी फैमिली जामनगर से लौट रही है जहां से कुछ राहा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
नींद भरी आंखों में दिखीं राहा
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्लैक और व्हाइट कलर की फ्रांक में राहा नजर आ रही हैं। उनकी दो क्यूट चोटियां उनपर काफी अच्छी लग रही हैं। लेकिन ट्रैवल करने की वजह से लगता है कि राहा कपूर थक गई हैं। पिता की गोद में नींद भरी आंखें लिए राहा मुंबई लौट आई हैं। बता दें कि राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैन्स भी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
फैन्स ने की जमकर तारीफ
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे कितनी क्यूट है ये नजर ना लगे। तो वहीं दूसरे फैन ने कहा ये तो एक दम गुड़िया है। बता दें कि आलिया रणबीर के फैन्स कमेंट में राहा की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। बता दें कि राहा कपूर का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था। 1 साल तक तो आलिया और रणबीर ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं 1 साल बाद क्रिसमस के मौके पर कपल ने बेटी का चेहरा रिवील किया था।


Click it and Unblock the Notifications