आलिया-रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' और शाहिद कपूर की 'जर्सी' पर कोरोना का कहर-शूटिंग रोकी, भारी नुकसान !
दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। भारत में भी कोरोना के चलते दो लोगों की जान चली गई हैं। चीन, इटली, इरान के बाद भारत में भी व्यापाक तौर पर इस वायरस ने पैरा पसारना शुरू कर दिया है। इस खौफनाक वायरस का कहर बॉलीवुड फिल्मों पर भी देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' व शाहिद कपूर की 'जर्सी' की शूटिंग रद्द कर दिया गया है।
अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा बताया जा रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस ने इस फिल्म की शूटिंग में अड़चन ला दी है। वहीं 'जर्सी' फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में जारी थी लेकिन कोरोना के चलते ये भी रद्द हो गई है।
alia bhatt ranbir kapoor brahmastra shahid kapoor jersey film shooting coronavirus कोरोना वायरस आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र जर्सी शाहिद कपूर


Click it and Unblock the Notifications