Alia Bhatt Ranbir Kapoor Baby: करण जौहर ने शेयर की पापा RK और मम्मी आलिया के साथ तस्वीर, लिखा - नाना बन गया

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Baby: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, पापा - मम्मी बन चुके हैं। 6 नवंबर की सुबह, आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया और इस बात से ना सिर्फ उनके और रणबीर के फैन्स खुशी बना रहे हैं बल्कि इस बात की खुशी उनका परिवार और उनके करीबी दोस्त भी मना रहे हैं। इस खुशी में करण जौहर की खुशी बेहद खास है।
करण जौहर ने आलिया भट्ट की बच्ची के जन्म पर अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा लेकिन भावुक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट के साथ करण जौहर ने बताया कि वो नाना बनकर कितने ज़्यादा खुश हैं। साथ ही करण जौहर ने रणबीर और आलिया के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की।
करण जौहर ने इस बच्चे के आने का जश्न मनाते हुए लिखा - मेरे दिल में आज बेशुमार प्यार है। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है मेरी नन्हीं सी प्यारी सी गुड़िया। ढेर सारे लोगों का प्यार और आशीर्वाद, तुम्हारा कब से इंतज़ार कर रहा है। आलिया और रणबीर, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं। और इस बच्ची के साथ अब मैं नाना भी बन चुका हूं। ढेर सारा प्यार।
गौरतलब है कि आलिया भट्ट जब प्रेगनेंट थीं तो उन्होंने ये बात करण जौहर को भी बताई। एक इंटरव्यू में करण जौहर ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, मैं अपने ऑफिस में था और आलिया आई और उसने मुझे ये बात बताई। मेरी आंखों में आंसू थे। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मेरी बच्ची अब मां बनने वाली है। मेरा दिल ज़ोरों से धड़क रहा था।
करण जौहर, आलिया भट्ट को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। उन्होंने ये बात अपने कई इंटरव्यू में साफ कही है। करण जौहर ने आलिया भट्ट को अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में ब्रेक दिया था। तब से आलिया भट्ट, करण जौहर और उनकी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स का अटूट हिस्सा बन गईं। करण जौहर कई बार आलिया के लिए अपना प्यार साफ बयान करते हुए यह कह चुके हैं कि उनकी वसीयत में कुछ हिस्सा आलिया भट्ट के नाम भी किया जाएगा। आलिया के बच्चे के जन्म के बाद करण जौहर खुद को नाना घोषित कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
