आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ी नई डिटेल, दोनों अगले हफ्ते से शुरू करेंगे शूटिंग!
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' एक बार फिर चर्चा में हैं। अब कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के छोटे से हिस्से की शूटिंग बाकी है। इसी को लेकर शूट करना है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन जैसे मल्टीस्टार भी नजर आएंगे।
ब्रह्मास्त्र फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के चलते फिल्म रिलीज नहीं हो पाई और काम भी पूरा नहीं हुआ। अब मुंबई में छोटे से हिस्से की शूटिंग के लिए मुंबई में फिर से आलिया और रणबीर शूट करेंगे। 18 फरवरी से पहले कांदिवली बेस्ड स्टूडियो में सेट तैयार किया जाना है।

अब माना जा रहा है कि इस साल दिसंबर में फिल्म दस्तक दे सकती है। फिल्म को लेकर अयान मुखर्जी जल्द ही काम पूरा करना चाहते हैं। फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है।
आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी में भी नजर आएंगी। आरआरआर दशहरा के मौके पर रिलीज होगी तो गंगूबाई काठियावाड़ी दिवाली पर।
Recommended Video
वहीं रणबीर कपूर जल्द ही श्रद्धा कपूर संग नजर आने वाले हैं। लव रंजन की अनटाइटल फिल्म पर दोनों काम शुरू करने जा रहे हैं। पहली बार ये फ्रेश जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications