राज़ी ट्रेलर का धमाकेदार एलान, इस शानदार पोस्टर के साथ, 11 मई BOOK कर लीजिए
आलिया भट्ट स्टारर राज़ी को लेकर लोगों में उत्सुकता लगातार बढ़ी हुई है और अब खबर है कि फिल्म का ट्रेलर इस महीने, वरूण धवन की अक्टूबर के आसपास रिलीज़ होगा और अक्टबूर के साथ ही सिनेमाघरों में अटैच किया जाएगा।
कुछ हफ्तों पहले ही खबर थी कि आलिया भट्ट और वरूण धवन फिर से एक साथ परदे पर दिखेंगे। लेकिन उस समय खबर की पुष्टि किसी ने नहीं की थी। हालांकि अभी भी खबर केवल गपशप गली के गलियारों से निकल रही है।
फिल्म से आलिया भट्ट की एक और तस्वीर जारी हुई है। आलिया के कई लुक्स फिल्म से बाहर आ चुके हैं। राज़ी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में आलिया भट्ट का साथ दे रहे हैं विक्की कौशल और इसे डायरेक्ट किया है मेघना गुलज़ार ने।
माना जा रहा है कि बागी एक आम की लड़की असामान्य परिस्थितियों में घिरने के बाद उनसे लड़ने की कहानी है। फिल्म में आलिया एक कश्मीरी लड़की की भूमिका में है जिसे 1971 के युद्ध के दौरान बॉर्डर पार लड़ने के लिए भेजा जाता है।
कहा यह भी जा रहा है कि ये कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म हरसिंदर सिक्का की किताब कॉलिंग सहमत पर बनी है और फिल्म में आलिया के किरदार का नाम सहमत है।
राज़ी 11 मई को रिलीज़ होगी। और उम्मीद की जा रही है कि हाईवे के बाद एक बार फिर आलिया भट्ट अपने अभिनय से सबको हैरान कर देने वाली हैं।
जानिए बॉक्स ऑफिस पर महिला केंद्रित फिल्मों की टॉप कमाई -


Click it and Unblock the Notifications