आलिया - रणबीर बनारस के घाट पर कर रहे ब्रह्मास्त्र की शूटिंग, साथ में प्रमोट की RRR, देखिए तस्वीरें और वीडियो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय ब्रह्मास्त्र के कुछ फाईनल हिस्सों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं और ये शूटिंग बनारस में चल रही हैं। बनारस में ही आर आर आर की पूरी टीम भी फिल्म को प्रमोट करने के लिए मौजूद थी। आलिया और रणबीर, बनारस के घाट पर ब्रह्मास्र की शूटिंग कर रहे थे।
इस दौरान, भीड़ आलिया को देखकर आर आर आर चिल्लाने लगी जिसके बाद आलिया भी जवाब में रणबीर कपूर के साथ आर आर आर चिल्लाने लगीं। ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

आलिया भट्ट की राजामौली फिल्म आर आर आर 25 मार्च को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट एक कैमियो में नज़र आएंगी लेकिन राजामौली फिल्म के फ्रेम में उन्हें देखने के लिए ही फैन्स काफी उत्साहित हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, राम चरण तेजा से रोमांस करती दिखाई देंगी।
बात करें ब्रह्मास्त्र की तो ये धर्मा प्रोडक्शन्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म का बजट है 300 करोड़। फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी - हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम।

ब्रह्मास्त्र का इंतज़ार
दर्शकों को अगर किसी चीज़ का इंतज़ार है तो वो है सितंबर में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट की अयान मुखर्जी फिल्म ब्रह्मास्त्र का। इस फिल्म के ही साथ पांच सालों पहले, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी शुरू हुई थी। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर शिवा और आलिया भट्ट ईशा के किरदार में दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म से आलिया भट्ट का पहला लुक भी रिलीज़ किया गया था जो कि शानदार था।

पूरी तरह पैक हैं रणबीर कपूर
अगर 2022 की बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा, मार्च में रिलीज़ हो रही है और इसके बाद सितंबर में आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्र। इस दौरान, रणबीर कपूर अपनी बाकी दो फिल्म लव रंजन की श्रद्धा कपूर के साथ अनाम फिल्म और संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। ये दोनों फिल्में, 2023 के 26 जनवरी और 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ हो रही हैं।

अगली फिल्मों की सुगबुगाहट
आरआरआर की रिलीज़ के बाद एस एस राजामौली, महेश बाबू के साथ एक जंगल एडवेंचर फिल्म पर काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी लिखी है राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने। फिल्म बहुत ही भव्य स्तर पर बनेगी और लाईव लोकेशन पर शूट की जाएगी। इस फिल्म के लिए राजामौली ने कई किरदार गढ़े हैं और फिल्म की हीरोइन के तौर पर उन्हें आलिया भट्ट परफेक्ट लग रही हैं।

रणबीर कपूर की डिमांड
वहीं रणबीर कपूर को नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम का किरदार ऑफर किया गया है। ये फिल्म 3d में भारी भरकम बजट पर बनने जा रही है और रणबीर कपूर इस फिल्म में काफी दिलचस्पी भी दिखा रहे हैं। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को 75 करोड़ रूपये ऑफर किए जा रहे हैं। फिल्म में रावण के किरदार में ऋतिक रोशन के नाम पर चर्चा की जा रही है।

आर आर आर के बाद की तैयारी
केवल महेश बाबू ही नहीं, आलिया भट्ट के आरआरआर को स्टार जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म के लिए भी आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया है। आरआरआर में आलिया भट्ट एक छोटे से कैमियो में दिखाई देंगी। इसके बाद वो नेटफ्लिक्स की फिल्म डार्लिंग्स में विजय वर्मा और शेफाली शाह के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म 80 करोड़ में नेटफ्लिक्स पर बिक चुकी है और आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है।

रणबीर कपूर की तैयारी
वहीं रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी ज़्यादा उत्साहित हैं। फिल्म के फोटोशॉप पोस्टर भी बनाए जाने लगे हैं। इस फिल्म के लिए नितेश तिवारी को रणबीर कपूर की एकमुश्त तारीखें चाहिए और जितने परफेक्शनिस्ट रणबीर कपूर हैं, उन्हें इस बात से ज़रा भी गुरेज़ नहीं होगा।

बैजू बावरा की तैयारी
जहां आर आर आर के बाद एस एस राजामौली, आलिया भट्ट को दोबारा अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए उत्साहित हैं वहीं आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली की भी अगली फिल्म में काम करने जा रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद संजय लीला भंसाली, अपनी फिल्म बैजू बावरा रीमेक पर काम शुरू कर देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट के अपोज़िट रणवीर सिंह दिखाई देंगे।

आमिर के साथ कास्टिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान और रणबीर कपूर साथ में एक फिल्म कर रहे हैं।इस फिल्म की डीटेल्स फिलहाल बिल्कुल सीक्रेट रखी जा रही हैं। फिल्म को आमिर खान खुद प्रोड्यूस करेंगे। आमिर खान और रणबीर कपूर, दोनों को ही ये स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है। फिल्म 2022 के मध्य से फ्लोर पर चली जाएगी। इससे पहले भी आमिर खान, गुलशन कुमार बायोपिक मुग़ल में रणबीर कपूर को कास्ट करने की कोशिश कर चुके हैं।

केवल ब्रह्मास्त्र का इंतज़ार
रणबीर और आलिया स्टारर ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज़ हो रही है और फिलहाल तो फैन्स को केवल ब्रह्मास्त्र का इंतज़ार है। फिल्म को सात साल पहले अनाउंस किया गया था और इसी फिल्म के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी भी शुरू हुई थी।
Shooting #Brahmastra promoting #RRR 😂 #RanbirKapoor #AliaBhatt #RRRMovie pic.twitter.com/kTHDem2iwf
— Ayaan (@seeuatthemovie) March 23, 2022


Click it and Unblock the Notifications