आलिया भट्ट ने किया रॉक ऑन 2 का प्रमोशन..देखें वीडियो
आलिया भट्ट ने कुछ इस तरह किया रॉक ऑन 2 का प्रमोशन। वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप भी।
फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म रॉक ऑन 2 का सभी काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म की पूरी टीम इसका ज़ोर-शोर से प्रमोशन कर रही है। लेकिन क्या हो जब कोई टीम का हिस्सा न होते हुए भी फिल्म का प्रमोशन करे। जी हां..ऐसा ही हुआ है। आलिया भट्ट ने रॉक ऑन का प्रमोशन काफी दिलचस्प अंदाज़ में किया है।

आलिया ने हाल ही में एक स्नैपचैट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है, जिसमें वो रॉक ऑन 2 का टाइटल ट्रैक गाती नज़र आ रही हैं। आप वीडियो में आलिया का ये अंदाज़ देखकर काफी हंसेंगे भी।
फरहान अख्तर के घर से निकलती दिखाई दीं श्रद्धा कपूर!
आपको बता दें कि आलिया भट्ट श्रद्धा कपूर की काफी अच्छी दोस्त हैं। और ये दोनों एक-दूसरे का खुलकर सपोर्ट करती हैं। वैसे आलिया-परिणीति और श्रद्धा कपूर तीनों ही काफी अच्छे दोस्त हैं। अब दोस्ती इतनी गहरी है तो इतना तो करना बनता ही है।


Click it and Unblock the Notifications











