पहलगाम आतंकी अटैक की खबर सुन फटा आलिया, प्रियंका और अल्लू अर्जुन का कलेजा, कहा-भूल नहीं सकते...

Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमला हुआ जिसमें तमाम निर्दोष लोगों की जान गई। बैसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर को अंधाधुंध गोलियों की बरसात होने लगी। बता दें कि साल 2019 में पुलवामा अटैक हुआ था। जिसके बाद यह अब तक का सबसे घातक हमला है। आम जनता से लेकर फिल्मी सितारे और तमाम लोग इस घटना के वीडियो को देखकर सदमे में आ गए हैं। हाल ही में कई सितारों ने इस घटना को लेकर रिएक्शन दिया है।

वो बस शांति की तलाश में थे...
आलिया भट्ट ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक पोस्ट किया है। आलिया भट्ट कहती हैं कि पहलगाम से आ रही खबर दिल दहला देने वाली है। कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान गवाई। पर्यटक तो बस जी रहे थे। सुंदरता और शांति की तलाश में। और अब बस दुख ही दुख है और असहनीय बोझ। हर बार जब ऐसा होता है तो हमारी मानवता को नुकसान पहुंचता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। और जो लोग उनके पीछे रहे गए हैं भगवान उन्हें शक्ति दे।

हादसे को भूल नहीं पा रही हैं प्रियंका
वहीं प्रियंका चोपड़ा का पहलगाम आतंकी हमले को सुन कलेजा फट गया है। अपने लेटेस्ट पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा लिखती हैं 'पहलगाम में जो हुआ वह निंदनीय है। लोग वहां छुट्टियां मनाने, हनीमून मनाने, अपने परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए गए थे। वो तो बस कश्मीर की खूबसूरती का आनंद ले रहे थे। कितने लोगों की जान ऐसे चली गई। उन्होंने तो ऐसी उम्मीद भी नहीं की होगी उन्हें उनके प्रियजनों के सामने ही निशाना बनाया गया। इस हमले को आसानी से भूल जाने वाला नहीं है। इस घटना ने दिल दहला दिया है। इसने हमारी आत्मा को आघात पहुंचाया है। यह हादसा भूल पाना बहुत मुश्किल है। जो लोग इस कठिन समय से गुजर रहे हैं मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। मैं इससे बहुत ही दुखी हूं।'

अल्लू अर्जून का टूटा दिल
वहीं पुष्पा के एक्टर अल्लू अर्जुन कहते हैं कि पहलगाम हमले से दिल टूट गया है। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। वहां से लोग बहुत दयालु हैं। पीड़ितों के परिवार और प्रियजनों के लिए संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। सच में यह सुनकर दिल टूट गया है।

Read more about: priyanka chopra allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X