#PictureKhatam: ये रही आखिरी तस्वीर....अब करिए मई 2018 का इंतज़ार

आलिया भट्ट ने मेघना गुलज़ार के साथ अपनी विक्की कौशल स्टारर राज़ी की शूटिंग पूरी कर ली है और आलिया इस मौके पर काफी इमोशनल हो गईं। एक तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने अपना दुख सबसे बांटा।

आलिया ने ट्विटर पर लिखा कि जितना दुख, एक फिल्म को खत्म करने का हो रहा है, रिलीज़ की उतनी खुशी भी है। फिल्म खत्म होने पर दुख तो होता ही है, क्योंकि पूरा एक किरदार होता है, जिसके साथ आप महीनों रहते हैं।

alia-bhatt-posts-an-emotional-message-as-she-wraps-up-raazi

Recommended Video

Alia Bhatt to Play Kashmiri Girl in Meghna Gulzar's next | FilmiBeat

आलिया ने ये भी लिखा कि उम्मीद करती हूं कि जितना मज़ा हमें ये फिल्म बनाने में आया, उतना ही मज़ा आपको फिल्म देखने में भी आए।फिल्म की रिलीज़ डेट है 11 मई 2018। और ये तय है कि फिल्म चुपचाप, बिना ज़्यादा शोर शराबे के आएगी, सुपरहिट होकर चली जाएगी।

लेकिन फिल्म का सबसे बड़ा और दिलचस्प प्लस पॉइंट है इसका प्लॉट। फिल्म में आलिया भट्ट एक कश्मीरी लड़की की भूमिका में दिखेंगी जिनकी शादी पाकिस्तानी ऑफिसर विकी कौशल से होती है और वो भारत के लिए जासूसी करती है।

ये फिल्म असल में हरिंदर एस सिक्का की किताब सहमत से प्रेरित है। फिल्म का प्लॉट जानने के बाद कहा जा सकता है कि फिल्म वाकई काफी दिलचस्प होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X