डिलेवरी के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की अपनी ऐसी तस्वीर, फिटनेस देखकर हैरान रह गए फैंस, सोनू सूद ने भी किया कमेंट

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी राहा को जन्म दिया है। डिलेवरी के लगभग डेढ़ महीने के बाद आलिया अब अपनी डेली रूटीन पर लौट चुकी हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एरियल योगा करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि मां बनने के बाद आलिया अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं।
आलिया ने डेढ़ महीने में ही वजन कम कर लिया है जिसे देख फैंस हैरान हो गए। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स आलिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस ही नहीं, बल्कि सोनू सूद और ईशान खट्टर ने भी आलिया के पोस्ट पर कमेंट करते हुए तारीफ की है।
तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए, आलिया ने लिखा, "डेढ़ महीने के बाद, धीरे-धीरे अपने core के साथ अपने कनेक्शन को फिर से बनाने के बाद, और अपने टीचर @anshukayoga की मदद से मैं आज इस inversion का प्रयास करने में सक्षम थी। प्रसव के बाद अपने शरीर को समझना महत्वपूर्ण है। ऐसा कुछ भी न करें, जिसके लिए आपका शरीर तैयार ना हो। अपने वर्कआउट के दौरान पहले या दो सप्ताह के लिए, मैंने केवल breathing पर ध्यान दिया। अपना समय लें - आपके शरीर ने जो किया है उसकी सराहना करें।"
आलिया ने आगे लिखा- "इस साल मेरे शरीर ने जो किया उसके बाद मैंने फिर कभी खुद पर सख्त न होने का संकल्प लिया है। बच्चे का जन्म हर तरह से एक चमत्कार है, और अपने शरीर को वह प्यार दें.. जो उसने आपको दिया है। लेकिन ध्यान रखें कि हर शरीर अलग होता है, प्लीज कुछ भी करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।"
बता दें, आलिया इस वक्त फिल्मों से दूर अपने बच्चे के साथ वक्त गुजार रही हैं। 2023 फरवरी में करण जौहर की फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में आलिया नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
