Alia Bhatt ने पोस्ट कर दीं बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें, कहीं रणबीर तो कभी मां के साथ आईं नजर

15 मार्च को आलिया भट्ट अपना जन्मदिन मनाती हैं और इस बार भी उन्होने कुछ ऐसा धमाका किया जो कि खबरों का हिस्सा है। जन्मदिन से एक दिन पहले ही उनके फैंस लगातार उन्हे जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। अब आलिया भट्ट ने अपने फैंस के लिए एक बड़ा काम किया है और कुछ तस्वीरें बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान की साझा की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट अकेली नहीं हैं बल्कि कुछ करीबी लोग भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।
आलिया के सेलिब्रेशन की तस्वीरों की बात करें तो पहली तस्वीर में आलिया भट्ट केक के सामने बैठकर उसको निहारती हुईं नजर आ रहीं हैं। दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को हग किया हुआ है और दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
जबकि एक तस्वीर में आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान के साथ नजर आ रहीं हैँ। एक तस्वीर में उनके साथ पूरा ग्रुप है तो एक में वो नूडल्स खाती हुईं नजर आ रहीं हैं।
जैसे ही उनकी ये तस्वीरें सामने आईं धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। आलिया ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'थर्टी।' जी हां, वो 30 साल की हो चुकी हैं।
आलिया भट्ट के लिए ये जन्मदिन काफी खास था क्योंकि इस जन्मदिन पर वो मां बन चुकी हैं और उनकी एक बेटी है जिसका नाम राहा है। अक्सर देखा जाता है कि राहा कपूर सोशल मीडिया पर छाई रहती है लेकिन रणबीर आलिया ने ने राहा की तस्वीरें पोस्ट ना करने के लिए मीडिया से कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











