कंगना के आरोपों के बीच आलिया भट्ट ने कर डाला ये पोस्ट- बोलीं 'सच सच होता है'
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म पर जो घमासान इंडस्ट्री में शुरु हुआ है वो बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कई सितारे इसपर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इस मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत ने लगातार कई लोगों को टारगेट किया है और एक के बाद कई सवाल दागे हैं। कंगना रनौत ने करण जौहर समेत भट्ट कैंप को लेकर भी कई तरह के सवाल किए थे और आलिया भट्ट को भी खरी खोटी सुनाई थी।
नेपोटिज्म पर इस बहस के बाद आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल हुईं थीं और उन्होने इससे तंग आकर अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था। कंगना रनौत की बात करें तो उन्होने एक इंटरव्यू के दौरान ये आरोप लगाया था कि महेश भट्ट की फिल्म के लिए मना करने पर उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की थी।
Recommended Video

आलिया भट्ट ने इन सब बातों के बाद हाल ही में एक पोस्ट की है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होने एक पोस्ट किया है जिसमें बिना किसी का नाम लिए उन्होने लिखा है..
'सच ही, सच होता है, भले ही कोई भी इस पर विश्वास न करे। झूठ, एक झूठ होता है भले ही कोई इसे नहीं मानता हों। आलिया भट्ट का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अब ये वॉर कब खत्म होता है ये तो आने वाला समय बताएगा लेकिन अभी तो काफी धड़ल्ले से चर्चा चल रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications