Bollywood Highlights- आलिया ने पोस्ट की ये शानदार तस्वीर, करीना ने प्रियंका से झगड़े पर तोड़ी चुप्पी

bollywood live updates

Bollywood Highlights- दिन की पहली किरण के साथ हम हाजिर हैं फिर से कुछ मजेदार खबरों के साथ और पूरा दिन ये सिलसिला जारी रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जहां से कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं।

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस दौरान एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो अल्लू अर्जुन और कृति सैनन के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होने कैप्शन लिखा, ''एक तस्वीर, एक पल, जीवन भर के लिए एक स्मृति।'' बता दें कि फैंस तीनों को एक साथ काफी पसंद कर रहे हैं।

इसके अलावा करीना कपूर खान ने फाइनली प्रियंका चोपड़ा के साथ कैट फाइट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। करीना ने इस सारी बातों को सिर्फ बकवास बताया है। उनका कहना है कि प्रियंका और उनके बीच किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं है। करीना कपूर खान को लेकर मशहूर है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करती हैं और इसको सीक्रेट रखती हैं।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Oct 18, 2023 8:44 PM

    थलपति विजय की फिल्म ने शाहरुख की जवान का तोड़ा रिकॉर्ड

    थलपति विजय और लोकेश कनगराज की एक्शन फिल्म लियो ने शाहरुख खान की फिल्म जवान को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि इस साल एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकटें बिकीं। Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लियो पहले ही 16 लाख टिकट बेच चुकी है और ओपनिंग डे से पहले 20 लाख टिकट बेचकर दिन खत्म करेगी। इसके साथ ही इसने जवां को पछाड़ दिया है, जिसने अपने शुरुआती दिन के लिए 15.75 लाख टिकट पहले ही बेच दिए थे। लियो के तमिल संस्करण में 13.75 लाख टिकटें बिकीं, जबकि तेलुगु और हिंदी संस्करणों में क्रमशः 2.10 लाख और 20,000 टिकटें बिकीं।

  • Oct 18, 2023 7:31 PM

    मास्क उतारते ही Raj Kundra आ गए अपने पुराने रंग में, कहा- 'इस देश में दो चीजें चलती हैं सेक्स और...'

    Raj Kundra Video: राज कुंद्रा ने बुधवार को अपनी बायोपिक यूटी69 का ट्रेलर जारी किया। कथित पॉर्न मामले में जेल गए बिजनेसमैन ने विवाद के करीब एक साल बाद खुद पर से पर्दा उठाया और भावुक हो गए। मीडिया के साथ उनकी बातचीत के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिनमें उन्हें ट्रोल्स और अन्य लोगों पर प्रतिक्रिया देते देखा जा सकता है।

    मास्क उतारते ही Raj Kundra आ गए अपने पुराने रंग में, कहा- 'इस देश में दो चीजें चलती हैं सेक्स और...'
  • Oct 18, 2023 6:12 PM

    पोर्नोग्राफी का सच आया सामने! राज की पत्नी शिल्पा ने रिलीज किया फिल्म का ट्रेलर

    UT 69 Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर ही हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। परंतु शिल्पा सबसे ज्यादा खबरों में और विवादों में अपने पति राज कुंद्रा की वजह से रहती हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपने पति राज पर बनी रही फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर रिलीज किया है।

  • Oct 18, 2023 6:04 PM

    पोर्नोग्राफी केस पर बात करते-करते अचानक फूट कर रो पड़े राज कुंद्रा, कहा- 'मेरे बीवी और मेरे बच्चे...'

    Raj Kundra Cried: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने बुधवार को एक प्रेस कार्यक्रम के दौरान पहली बार खुद को बेनकाब किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुंद्रा को नवंबर 2022 में एक अश्लील मामले में जेल हुई थी और तब से उन्होंने सार्वजनिक रूप से मास्क पहना है।

    पोर्नोग्राफी केस पर बात करते-करते अचानक फूट कर रो पड़े राज कुंद्रा, कहा- 'मेरे बीवी और मेरे बच्चे...'
  • Oct 18, 2023 4:32 PM

    Bigg Boss 17 पर इन तीन हसीनाओं का है कब्जा, मनारा को मिल रहा प्रिंयका चोपड़ा की बहन होने का फायदा

    Bigg Boss 17 Update: सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस के सत्रहवें सीज़न को भारी चर्चा के बीच कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रीमियर हुए तीन दिन हो गए हैं। जैसा कि अपेक्षित था, बिग बॉस 17 के भव्य प्रीमियर ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया क्योंकि वे इस साल अगस्त में बिग बॉस ओटीटी 2 समाप्त होने के बाद से नए सीज़न का इंतजार कर रहे थे।

    Bigg Boss 17 पर इन तीन हसीनाओं का है कब्जा, मनारा को मिल रहा प्रिंयका चोपड़ा की बहन होने का फायदा
  • Oct 18, 2023 4:10 PM

    Bigg Boss 17: जरूरत से ज्यादा स्मार्ट बनना इस कंटेस्टेंट पर पड़ा भारी, बिग बॉस ने उड़ा ही धज्जियां

    Abhishek Kumar Last Warning:सनी ने अभिषेक को समझाने की कोशिश की कि उन्हें फिजिकली एग्रेसिव नहीं होना चाहिए, हालांकि इससे दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसे देखते हुए बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में आने के लिए कहा। इसके बाद बिग बॉस ने अभिषेक से कहा कि उनके एग्रेसिव बिहेवियर को नोटिस किया जा रहा है और वह कैसे अन्य कंटेस्टेंट्स को उकसाते हैं। उन्हें लास्ट वार्निंग दी गई है।

  • Oct 18, 2023 2:47 PM

    अंकिता लोखंडे के गेम पर भड़के लोग- बोले इसने बिग बॉस को भी पवित्र रिश्ता ही बना दिया

    विक्की से बात करते हुए अंकिता कह देती हैं कि, "मुझे बहुत अकेला सा लग रहा है। तू हर जगह है विक्की, बस मेरे साथ नहीं है। मैं अकेला महसूस कर रही हूं।'' ये प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है और देखने वाली बात होगी कि एपिसोड में झगड़े का क्या कारण नजर आता है। सोशल मीडिया यूजर्स को गेम में अंकिता का ये रोना धोना पसंद नहीं आ रहा है और वो कह रहे हैं कि अंकिता ने बिग बॉस को भी पवित्र रिश्ता ही बना दिया है। इसके साथ ही कुछ और लोग अंकिता के गेम को पूरी तरह ने नौटंकी और उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान बता रहे हैं।

  • Oct 18, 2023 1:39 PM

    उर्फी जावेद के हाथ लगे घर में पड़े केले, बना डाली उनकी ही ड्रेस

    Urfi Javed Banana Look: फैशन की दुनिया में सनसनी मचाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद का भौकाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सिग्रेट, सीप, कंघी, पीन और पत्थर के बाद अब उर्फी नए एक्सपेरिमेंट के साथ हाजिर हो गई हैं। इस बार उर्फी जावेद के हाथ घर में पड़े केले लग गए हैं और हसीना की इन्हें खाया लेकिन छिलके को फेंकने के बजाया उसकी ड्रेस तैयार की और फोटोशूट करने लगी। उर्फी इस दौरान ब्रालैस दिखाई दे रही हैं और उन्होंने टॉप की जगह ऊपर केले के छिलके खोलकर छिपकाए हुए हैं। इसके साथ ही हसीना एक केले को खाती हुए बेहतरीन पोज दे रही है। उर्फी जावेद के ये वीडियो पल भर में वायरल हो चुका है और ये करामात देख जहां कुछ लोग अपना ही सिर पीट रहे तो उर्फी के फैंस उनके आइडिया की तारीफ कर रहे हैं।

  • Oct 18, 2023 12:50 PM

    Death News- एक्टर कुंद्रा जॉनी की मौत से इंडस्ट्री में मातम, 71 की उम्र में आया हार्ट अटैक

    Malayalam Actor Kundara Johny Death: मलयालम फिल्मों में निगेटिव किरदारों के लिए जाने जाने वाले फेमस एक्टर कुंद्रा जॉनी का मंगलवार को केरल के कोल्लम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 साल के थे। 1991 की फिल्म गॉडफादर में काम कर चुके अभिनेता के अंतिम संस्कार के बारे में अधिक जानकारी अभी आनी बाकी है। एफईएफकेए डायरेक्टर्स यूनियन ने एक फेसबुक पोस्ट में कुंद्रा जॉनी की मौत को कंफर्म करते हुए कहा कि मंगलवार शाम को दिल का दौरा पड़ने के बाद कुंद्रा जॉनी को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका।

  • Oct 18, 2023 12:09 PM

    बेडरूम से वायरल हो गईं रवीना टंडन की बिटिया की तस्वीरें

    रवीना टंडन की बेटी राशा आए दिन चर्चा में रहती हैं और काफी जल्दी वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार शुरुआत करनो वाली है। लेकिन इस वक्त उनकी कुछ तस्वीर सीधे बेडरूम से वायरल हो गई हैं जिनको लेकर चर्चा हो रही है। इनमें वो डॉगी के साथ नजर आ रही हैं।

    बेडरूम से वायरल हो गईं रवीना टंडन की बिटिया की तस्वीरें
  • Oct 18, 2023 11:40 AM

    देर रात Rashmika Mandanna पर चढ़ा बोल्डनेस का सुरूर

    टॉलीवुड से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली रश्मिका मंदाना जो नेशनल क्रश हैं उन्होंने एक बार फिर से अपने दर्शकों को मदहोश कर दिया है। अपनी टीम द्वारा साझा की गई एक नई तस्वीर में रश्मिका मंदाना बेहद हॉट लग रही हैं।

  • Oct 18, 2023 11:01 AM

    विवेक अग्निहोत्री ने जगजाहिर की दुश्मनी?

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में क्लिक की गई ग्रुप तस्वीर को जब विवेक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो इस तस्वीर से करण जौहर गायब थे। जी हां, विवेक अग्निहोत्री ने तस्वीर को क्रॉप करके करण जौहर को हटा दिया था। इसके बाद लोग चौंक गए सीधे सीधे उनको समझ आ गया है कि वो करण को कितना नापसंद करते हैं।

  • Oct 18, 2023 10:31 AM

    पैपराज़ी के बीच घबराईं वहीदा रहमान, तो प्रोटेक्ट करने आगे आए रणबीर कपूर

    नेशनल अवार्ड्स समारोह में अवार्ड्स वितरन के बाद, अचानक ही पैपराज़ी वहीदा रहमान की तस्वीर निकालने के लिए उनके टेबल के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाते हैं। तभी टेबल खिसकने से एक्ट्रेस थोड़ा घबरा जाती हैं। ये सब देखकर पीछे बैठे रणबीर अचानक उठते हैं और पैपराज़ी से कहते हैं कि, "प्लीज थोड़ा संभालकर तस्वीरें लीजिए..".. रणबीर साफ तौर पर थोड़े अपसेट नजर आते हैं। एक्टर का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Oct 18, 2023 10:04 AM

    Bigg Boss 17- फूट फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे

    उनके पति विक्की जैन के बीच झगड़ा हुआ है और इसके बाद अंकिता को फूट फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इन दोनों के बीच हुआ क्या है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अंकिता की बातों से लग रहा है कि विक्की जैन उनका साथ नहीं दे रहे हैं।

  • Oct 18, 2023 9:11 AM

    Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा की बहन के अलावा इन दो कंटेस्टेंट्स पर भी गिरेगी गाज

    सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार, 'दिमाग' और 'दम' के घरवाले नाविद सोल और अभिषेक कुमार को नॉमिनेट करेंगे। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है। इसलिए, पुष्टि किए गए नामों को देखने के लिए एपिसोड का इंतजार करें।

  • Oct 18, 2023 8:39 AM

    Urfi Javed की इस तस्वीर पर भड़के माधुरी दीक्षित के फैंस

    देर इस तस्वीर को साझा करते हुए उर्फी जो कैप्शन लिखा है उससे बवाल मच गया है और लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल गर्दन में सपोर्टर पहने उर्फी जावेद ने कार में एक बेहद क्लोज सेल्फी क्लिक की और पोस्ट करते हुए लिखा, ''माधुरी।''

    Urfi Javed की इस तस्वीर पर भड़के माधुरी दीक्षित के फैंस
  • Oct 18, 2023 8:07 AM

    Gigi Hadid ने किया फिलिस्तीन का समर्थन तो मिली धमकी

    इस फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर लोगों के रिएक्शन्स आना आम बात हो गई है। इसी क्रम में चर्चा में चल रहे हदीद परिवार के बयान पर ऐसा बवाल मचा कि उनको जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगीं। गौरतलब है कि गिगी हदीद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इस जंग में फिलिस्तीन को अपना समर्थन दिया था। इसके बाद रिपोर्ट्स हैं कि उनको और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X