पापा महेश भट्ट को कुछ यूं बेटियों ने किया जन्मदिन पर विश..शानदार
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर में से एक महेश भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और पूरा बॉलीवुड उन्हें बधाई दे रहा है।लेकिन महेश भट्ट को जन्मदिन पर सबसे शानदार बधाई महेश भट्ट की बेटियों ने दी है। आलिया भट्ट ने महेश भट्ट की एक शानदार तस्वीर शेयर की।
आलिया ने तस्वीर शेयर कर लिखा कि 'मेरी धूप मेरी बारिश, मेरे बुजुर्ग इंसान जिसने मुझे प्यार और दर्द दोनों सिखाए।बेहद सनकी टीचर, जन्मदिन मुबारक मेरे दोस्त।जब भी मुझे जन्म मिले काश आप ही मेरे पिता बनें।'

आलिया भट्ट ने ही उनकी बड़ी बेटी पूजा भटट् ने भी अपने पापा को सोशल मीडिया पर विश करते हुए उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें महेश भट्ट काफी यंग लग रहे हैं और एक बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी डाला है।
महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने भी महेश भट्ट की तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और लिखा है कि "हैप्पी बर्थडे हब्बी (पति)..एक शानदार इंसान और मजबूत व्यक्ति। मैं अपनी जिंदगी तुम्हारे बिना सोच भी नहीं सकती। आज और हमेशा सिर्फ तुमसे प्यार करती हूं। तुम्हारा दिन शानदार हो।"


Click it and Unblock the Notifications

