प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाकर बटोरी सुर्खियां, अब कपूर खानदान की बहू बनी ये छोटी बच्ची

80 से 90 के दशक की फिल्मों का लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। बता दें कि 1999 में आई फिल्म 'संघर्ष' को लोगों द्वारा खूब प्यार मिला। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ अक्षय कुमार और आशुतोष राणा भी देखे गए थे। इतना ही नहीं इस फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे।इस फिल्म को 4 करोड़ में बनाया गया था। वहीं इस फिल्म ने 105 मिलियन कमाए।
प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभा चुकी हैं आलिया
'संघर्ष' फिल्म का हर एक किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लेकिन इस फिल्म में प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाकर तस्वीर में नजर आ रही चाइल्ड आर्टिस्ट ने काफी सुर्खियां बटोरी। बता दें कि यह छोटी सी चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में दिखाई देने वाली बच्ची आज बॉलीवुड की टॉप हसीनों में शुमार है। इस एक्ट्रेस ने सलमान और शाहरुख जैसे सितारों के साथ काम ना कर के भी एक खास पहचान लोगों के बीच बनाई। दरअसल ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि आलिया भट्ट है।
2012 में आलिया भट्ट ने की बॉलीवुड में एंट्री
वैसे तो आलिया भट्ट, महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी है बॉर्डर आम जनों ने 'संघर्ष' फिल्म में प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन अब आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की पत्नी बन चुकी है और कपूर खानदान की बहू है। बता दें कि आलिया भट्ट ने 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में एक खास तरीके से एंट्री मारी। लेकिन फिर भी 1999 में आई फिल्म 'संघर्ष' में उन्होंने इस छोटे से किरदार को निभा कर काफी लोगों को आकर्षित किया।
आलिया भट्ट की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ
अगर हम आलिया भट्ट की पर्सनल लाइफ की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह रणबीर कपूर से शादी कर चुकी है और अब उनके घर एक बेटी भी आ चुकी है। जिसका नाम राहा कपूर रखा गया है। इतना ही नहीं अगर उनके प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 'गंगूबाई काठियावाड़ी, और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन' जैसी फिल्मों में काफी बेहतरीन भूमिका निभाई। जल्दी ही आलिया भट्ट को रणवीर सिंह के साथ में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में देखा जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications