महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी बनेंगी आलिया भट्ट!

खबरों की मानें तो आलिया भट्ट महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी के किरदार में नजर आने वाली हैं। जी हां, निर्देशक नीरज पांडे भारतीय क्रिकेटर धोनी पर बॉयोपिक बना रहे हैं, जिसका नाम है- 'MS Dhoni: The Untold Story'। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत का नाम फाइनल कर लिया गया है।

alia bhatt

वहीं, अब नीरज पांडे ने साक्षी के किरदार के लिए आलिया का नाम तय कर लिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सुशांत और आलिया के अलावा इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, जॉन अब्राहम, गौतम गुलाटी और आफताब के भी काम करने की चर्चा है। माना जा रहा है फवाद को विराट, गौतम गुलाटी को जहीर और आफताब को जोगिंदर शर्मा का किरदार दिया जाएगा।

आलिया की बात करें तो, हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि साक्षी के किरदार में आलिया बेहतरीन लगेंगी। जबकि धोनी बने सुशांत की झलक तो हम सब पोस्टर में पहले ही देख ही चुके हैं। सुशांत अपने किरदार में बेस्ट हैं।

इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करेंगे। आपको बता दें, नीरज पांडे इससे पहले ‘ए वेडनेस डे' और ‘स्पेशल-26' जैसी सपुरहिट फिल्में बना चुके हैं। फिल्म 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X