संजय लीला भंसाली की फिल्म में दिखेंगी आलिया भट्ट, इस मशहूर कवि पर बनेगी फिल्म

फिल्म पद्मावत की अपार सफलता के बदा निर्देशक संजय लीला भंसाली एक और फिल्म बनाने जा रहे है। ये फिल्म मशहूर कवि और लेखक साहिर लुधियानवी के जीवन पर बनने वाली है। काफी नामों के बाद इस फिल्म में आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया है ऐसा बॉलीवुड गलियारों से खबरें आ रही है।

बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट अमृता प्रीतम का रोल निभाती नजर आ सकती है। अमृता प्रीतम एक मशहूर कावित्री थी और उनका जन्म 31 अगस्त 1919 को गुंजरवान में हुआ था ये जगह अब पाकिस्तान के हिस्से में आती है।

sanjay leela bhansali, alia bhatt, sahir ludhianvi, संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट, साहिर लुधियानवी

बता दें कि उन्होने कई फिल्मों के लिए लिखा भी है। आज वो हमारे बीच नहीं है क्योंकि 31 अक्टूबर 2005 को दिल्ली में उनकी मृत्यु हो गई थी। इस फिल्म के लिए साहिर लुधियानवी के किरदार के लिए संजय लीला भंसाली काफी परेशान है और इसके लिए कई लोगों से बात कर चुके है।

संजय ने सबसे पहले ये रोल सुपरस्टार शाहरुख खान को ऑफर किया था पर किसी कारण बात नहीं बन पाई। उसके बाद खबरें ये आ रही थी कि रोल कई और अभिनेताओं को ऑफर किया गया था जिनमें फवाद खान, इरफान खान, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन जैसे अभिनेता शामिल है।

इस बार हालांकि अभी मोहर लगनी बाकी है कि साहिर लुधियानवी का किरदार कौन सा अभिनेता निभाएगा पर आलिया भट्ट के लिए अमृता प्रीतम का बनना लगभग तय ही माना जा रहा है।

इसके पीछे कारण ये है कि इस रोल के लिए संजय लीला भंसाली किसी और को लेना ही नहीं चाहते है और उनके लिए आलिया ही पहली और आखिरी पसंद है।

एक प्रेस कॉंमफ्रेंस में बात करते हुए संजय ने कहा था कि उन्होने आलिया को बड़े होते हुए देखा है और एक अभिनेत्री की तरह भी वो लगातार अपना कद ऊंचा कर रही है।

उनका मानना है कि आलिया एक बेहतर अभिनेत्री अभी है और आने वाले समय में वो और भी निखरकर सामने आएंगी। फिलहाल आलिया भट्ट अपनी फिल्म राजी के प्रमोशन में बिजी चल रही है और अपने काम पर विशेष ध्यान दे रही है।

हाल ही में उन्होने अपनी फिल्म का एक गाना लॉंच किया था। इसके अलावा वो फिल्म गली ब्वाय की शूटिंग में भी काफी व्यस्त चल रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली है। आलिया भट्ट की फिल्म राजी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग इस ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। इस फिल्म से आलिया को भी काफी सारी उम्मीदें है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X