25 साल की आलिया खुद को देंगी यह अनोखा गिफ्ट!
[बॉलीवुड न्यूज] आलिया भट्ट ने एक्टिंग के मामले में तो सबको जवाब दिया है। लेकिन अब वे एक्टिंग से परे अपनी सिंगिग का जौहर भी दुनिया के सामने लाना चाहती हैं। जी हां, फिल्म 'हाईवे' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में अपनी आवाज देने के बाद आलिया जल्द ही अपना एल्बम लांच करने वाली हैं।
आलिया गायकी को लेकर हमेशा ही काफी उत्साहित रही हैं और जब भी मौका मिला उन्होंने इसमें हाथ आजमाया है। लिहाजा, अब आलिया इस दिशा में थोड़ा और गंभीर होने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार, आलिया भट्ट अपने 25वें बर्थडे पर खुद को एक म्यूजिक एल्बम गिफ्ट करेंगी।
आपको बता दें, फिल्म 'हाईवे' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में अपनी गायकी के लिए आलिया को काफी तारीफें मिली थीं। फिलहाल, आलिया 22 साल की हैं, लिहाजा अभी हमें उनके एल्बम के लिए 3 साल इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी आलिया अपनी फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। आलिया शानदार, उड़ता पंजाब, कपूर एंड सन्स जैसी फिल्मों में दिखने वाली हैं।
पढ़ें- CONFIRM: करण जौहर की अगली फिल्म है 'कपूर एंड सन्स'
वहीं, आपको बता दें, आलिया पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं, जो अपना म्यूजिक एल्बम लांच करेंगी। बल्कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी लोगों को सरप्राइज दिया था। वहीं, श्रद्धा कपूर भी फिल्म 'एक विलेन' में अपनी आवाज दे चुकीं हैं। लिहाजा, उम्मीद किया जा सकता है कि आलिया के बाद हमें श्रद्धा की म्यूजिक एल्बम की खबर भी सुनने को मिले।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













