रणबीर कपूर -नीतू कपूर के साथ वीकेंड एंजॉय करती दिखीं आलिया भट्ट, फैमिली सेल्फी वायरल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए वीकेंड का दिन काफी खास रहा है। इसकी वजह ये रही कि भट्ट परिवार और कपूर परिवार ने एक साथ अपना वीकेंड मनाया। इस दौरान की कई फैमिली सेल्फी वायरल हुई हैं। जहां पर रणबीर का मस्ती भरा अंदाज होने के साथ मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रही हैं।
मालूम होता है कि वीकेंड पर सभी एक हुए। जहां पर मस्ती के साथ सभी ने सेल्फी टाइम का भी आनंद उठाया। इन सभी तस्वीरों में एक साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। ये एक परफेक्ट फैमिली की तस्वीर दिखाई दे रही है।

रिद्धिमा कपूर ने इन सभी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा है कि फैमिली। आपको बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार इस तरह सभी की एक साथ तस्वीरें सामने आयी हैं। चलिए आपको दिखाते हैं कपूर परिवार की ये परफेक्ट फैमिली सेल्फी जिसे काफी तेजी से देखा जा रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on


Click it and Unblock the Notifications