..................... Alia bhatt paranda choti style fails kareena Kapoor karsima and riddhima Kapoor glam looks at aadar jain alekha Advani mehndi ceremony - Hindi Filmibeat

Inside Story: देवर की शादी में तीन ननदों पर भारी पड़ी एक अकेली भाभी आलिया भट्ट, कमाल कर गई परांदे वाली चोटी

Alia Bhatt

Alia Bhatt Choti At Aadar Jain Mehndi Ceremony: बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन अपने मंगेतर आलेखा आडवाणी के साथ जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। आदर जैन और आलेखा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बुधवार रात उनकी मेहंदी की रस्म हुई। इस रस्म में पूरे कपूर खानदार ने बेहद ग्लैमरस अवतार में एंट्री ली। लेकिन एक अकेली आलिया भट्ट के लुक ने सारी ननदों के स्टाइल की हवा ही निकाल दी।

आलिया भट्ट आदर जैन की मेहंदी की रस्म में पति रणबीर कपूर और अपनी मम्मी सोनी राजदान के साथ शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो उन्होंने इस दौरान पीले रंग का गरारा सूट पहना हुआ था। आलिया ने नॉमिनल मेकअप के साथ अपने इस लुक को हैवी झुमकों और परांदा चोटी के साथ टीम अप किया था।

आलिया भट्ट के इस पूरे लुक में सिर्फ और सिर्फ उनकी परंदे वाली चोटी पर ही हर किसी की नजरें थमी रह गई। इस दौरान आलिया ने एक दम अलग ही पर्पल कलर की परांदा अनी चोटी में बांधा हुआ था जिसे वो बार बार लहराती दिखाई दे रही थीं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हर किसी की नजरें आलिया के इस परांदे पर ही ठहरी दिखाई दे रही हैं।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नेटिजंस का कहना है कि आलिया भट्ट ने अपने इस सिंपल से लुट से ही तीनों ननदों करिश्मा कपूर-करीना कपूर और रिद्धिमा कपूर के हैवी जूलरी और भारी भरकम ड्रेस वाले ग्लैमरस लुक को पीछे छोड़ दिया है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस दौरान पल पल सोनी राजदान का ख्याल रखते दिखाई दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X