..................... Alia Bhatt opts out of Aanand L. Rai-Shahrukh Khan movie - Hindi Filmibeat

OUCH.. इतनी चालाकी से ठुकरा दी KHAN सुपरस्टार की फिल्म!

आलिया भट्ट को शाहरूख खान की आने वाली फिल्म के लिए अप्रोच किया था। लेकिन आलिया ने काफी समझदारी के साथ फिल्म ठुकरा दिया।

By Neeti

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की फिल्म दिसंबर 2018 में आने वाली है। फिल्म की तैयारी जोर शोर से चल रही है। लेकिन बता दें, अब तक फिल्म के लिए एक्ट्रेस फाइनल नहीं की गई है।

''शाहरूख, सलमान, आमिर को अपनी फिल्म में नहीं ले सकती....''

खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए पहले कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया था। लेकिन जहां कैटरीना अभी भी फाइनल हो सकती हैं.. वहीं दीपिका ने पद्मावती में बिजी होने की वजह से फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।

Alia Bhatt

इसके बाद फिल्म से आलिया भट्ट का नाम भी जोड़ा गया। लेकिन बता दें, आलिया ने बड़ी समझदारी के साथ फिल्म से इंकार कर दिया। इससे पहले डियर जिंदगी में भी आलिया- शाहरूख साथ दिख चुके हैं.. लिहाजा आलिया शाहरूख को निराश नहीं करना चाहती थीं।

दो 'सुपरस्टार' फिल्मों से.. फिर भिड़ेगी 'बाहुबली 2'.. फ्लॉप या....

सूत्रों की मानें तो आलिया ने करण जौहर का सहारा लिया.. वे करण के आइडिया पर अपनी सभी आने वाली फिल्मों की शूटिंग डेट्स लेकर शाहरूख के पास पहुंची.. उन्होंने शाहरूख को पूरा शेड्यूल दिखाकर कहा- या तो जब मैं फ्री हूं तब फिल्म की शूटिंग हो.. या मैं फिल्म नहीं कर पाउंगी..

शाहरूख ने भी आलिया की परेशानी समझी.. और अपनी फिल्म से उन्हें फ्री कर दिया। यानि की अब एक बार फिर आनंद एल राय की फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश शुरु....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X