..................... Alia Bhatt opens up on giving 12 retakes for some scenes in Kalank - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट की लग गई क्लास - डायरेक्टर ने 13 बार करवाया एक ही सीन

आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म कलंक के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रही हैं और प्रमोशन के दौरान, फिल्म को लेकर ढेरों कहानियां बाहर आ रही हैं। अभिषेक वर्मन के साथ काम करने को लेकर आलिया ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि अकसर मैं एक या दो टेक में सीन फाईनल कर देती हूं। लेकिन कलंक में मुझे 12 - 13 टेक देने पड़ते थे।

अभिषेक हर सीन के लिए मुझे कहते रहते थे और ज़्यादा भावनाएं लेकर आए। किरदार की और गहराई में उतरो। इसके ऊपर से इतना सारा कॉस्ट्यूम, मेकअप और ज्वेलरी के साथ शूट करते करते मैं तो जैसे तीन साल बूढ़ी ही हो गई। फिल्म से आलिया के गाने घर मोरे परदेसिया की भी जमकर तारीफ हो रही है।

कलंक, 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। अभिषेक वर्मन की इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरूण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म आज़ादी के समय में एक रसूखदार परिवार की कहानी है। वहीं फिल्म 40 के दशक पर बनी है ।

फिल्म में भारत - पाकिस्तान विभाजन के समय के तनाव को भी बेहतरीन तरीके से उतारने की कोशिश की गई है। फिल्म का ट्रेलर और टीज़र दर्शकों को काफी पसंद आया है। अब देखना है कि फिल्म दर्शकों को कुबूल होती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X