Alia Bhatt बेटी को लाइमलाइट से रखना चाहती हैं दूर, बताया, यदि एक्टर बनना चाहेगी बेटी तो कैसा होगा रिएक्शन!

Alia Bhatt On Her Daughter: आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस लगातार काम करती रही थीं। लेकिन अब उनका एक इंटरव्यू सामने आ रहा है, जो उन्होंने मां बनने से पहले एक मैगजीन को दी थी। इस इंटरव्यू में आलिया ने अपने पति रणबीर कपूर और अपने बच्चे पर काफी बातें की हैं।
Recommended Video
आलिया ने अब इस बात पर रिएक्ट किया है कि अगर आगे चलकर उनकी बेटी एक्ट्रेस बनना चाहती है तो उनका क्या रिएक्शन होगा! अभिनेत्री कहती हैं कि यह ऐसी चीज नहीं है जिसके लिए वह तैयारी कर सकती हैं और योजना बना सकती हैं। आलिया ने कहा कि वह इस बारे में कोई निश्चित विचार नहीं रखना चाहती हैं कि क्या कैसे होगा। वह उम्मीदें नहीं रखना चाहती हैं।
Marie Claire के साथ इंटरव्यू में आलिया ने प्रेग्नेंसी के दिनों में कहा था, "मैं लोगों की नजरों के बीच बच्चे की परवरिश को लेकर थोड़ी चिंतित रहती हूं। मैं इसके बारे में अपने दोस्तों, अपने परिवार और अपने पति से बहुत बात करती हूं। मैं नहीं चाहती कि मेरे बच्चे के जीवन में किसी तरह की दखलअंदाजी हो। ये पब्लिक लाइफ मैंने चुनी है, लेकिन हो सकता है कि मेरा बच्चा बड़े होने पर इस रास्ते को नहीं चुनना चाहेगा.. इसलिए यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं बहुत प्रोटेक्टिव महसूस करती हूं।"
आलिया और रणबीर ने इस साल जून में ऐलान किया था कि वो पैरंट्स बनने वाले हैं। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल को शादी की थी। फिलहाल कपल ने बेटी का चेहरा और नाम रिवील नहीं किया है।
फिल्मों की बात करें आलिया भट्ट अगले साल करण जौहर की फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में नजर आने वाली हैं। जबकि रणबीर कपूर की आगामी फिल्मों में एनिमल और लव रंजन की रॉम-कॉम फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications
