दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट? एक्ट्रेस बोलीं- हमने नाम भी सोच रखा है...

Alia Bhatt On Second Baby Planning: आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी है और आपको बता दे कि आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। इंडस्ट्री में उन्होंने काफी कम वक्त में अपनी एक खास पहचान बनाई है। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ में शादी की और शादी के कुछ ही महीने बाद उनकी बेटी राहा का जन्म हो गया।
अब आलिया भट्ट की बेटी राहा 2 साल की हो गई है और कपल अब शायद दूसरे बच्चे की प्लानिंग भी करना चाहता है। हालांकि आपको बता दें कि इस बारे में आलिया भट्ट ने डायरेक्ट तो नहीं कहा लेकिन इंटरव्यू के दौरान बातों ही बातों में हिंट दे गई कि वह एक बेटा चाहती है। यहां तक कि उन्होंने बेटे का नाम भी डिसाइड किया हुआ है।
हालांकि आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने इस नाम को रिवील करने से साफ मना कर दिया। दरअसल आलिया भट्ट ने हाल ही में जय शेट्टी के पॉडकास्ट पर राहा नाम रखने के पीछे का कारण बताया था। यहां तक कि इस दौरान उन्होंने दूसरे बच्चे को प्लान करने को लेकर भी इनडायरेक्ट बात कर दी थी।
इस दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि "यह तब की बात है जब रणवीर और मैं दोनों बहुत ज्यादा एक्साइटेड पैरेंट की तरह अपने फैमिली ग्रुप में बच्चे का नाम सोच रहे थे। हमने लड़का और लड़की दोनों नाम सजेस्ट करने की बात की थी जिससे कि हम पूरी तरीके से तैयार रहे। साथ ही वक्त आने पर इसको डिसाइड किया जा सके।"
आलिया भट्ट आगे बताती है कि "सब ने कई सारे नाम बताए लेकिन हमको ज्यादा लड़कों के नाम अच्छे लग रहे थे। हम सोच रहे थे कि यह बहुत अच्छा नाम है। हालांकि मैं उस नाम को रिवील नहीं करना चाहती। इस दौरान आलिया ब्लश करती हुई भी नजर आई। फिर मेरी सास नीतू कपूर ने राहा नाम सजेस्ट किया।"
आलिया भट्ट ने बताया कि "मेरी सास नीतू कपूर ने कहा कि यह नाम लड़के और लड़की दोनों पर ही अच्छा लगेगा। इसके अलावा उन्होंने लड़का और लड़की के कॉन्बिनेशन वाले नाम को भी सजेस्ट किया था। लेकिन मुझे और रणबीर को रहा नाम तुरंत ही पसंद आ गया। इसीलिए हमारे पास लड़का और लड़की दोनों के नाम रेडी थे। राहा के नाम का मतलब शांति और खुशी है।"


Click it and Unblock the Notifications