कठुआ रेप केस: आलिया बोली, एक औरत होने के नाते मुझे तकलीफ है, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए

एक और जहां पूरा देश कठुआ रेप केस में साथ खड़ा हो तो दूसरी ओर इस मामलें में दोषियों को इस जघन्य अपराध के लिए फांसी की मांग की जा रही है। इस कांड के बारे में सबके दिलों में दर्द है और इस चीज से बॉलीवुड के स्टार्स भी अछूते नहीं है। लगातार आ रही प्रतिक्रियाओं में देर से ही सही पर आलिया भट्ट ने अपनी जुबान खोल दी है।

आलिया ने कहा है कि मैं भी एक औरत हूं और जो उस मासूम के साथ हुआ वो बेहद दर्दनाक है इसलिए इसके दोषियों सजा जरूर मिलनी चाहिए। आलिया भट्ट ने कहा कि एक औरत होने के कारण इस केस ने मुझे काफी दुख पहुंचाया है और मैं इसके इंसाफ के लिए आवाज जरूर उठाउंगी।

Alia bhatt, raazi, आलिया भट्ट, राजी

बता दे कि कठुआ रेप कांड में 8 साल की एक बच्ची का अपहरण करके उसको नशीली दवाएं खिलाकर मंदिर के गर्भगृह में लगातार 8 दिनों तक गैंगरेप किया गया था और उसके बाद उस मासूम को जान से मारकर फेक दिया गया था।

बता दें कि कश्मीर के कठुआ की रहने वाली इस मासूम सी 8 साल की बच्ची का नाम आसिफा था जिसके लिए आज पूरा देश साथ खड़ा है और आवाज उठा रहा है।

क्या हिंदू क्या मुसलमान बल्क सर्वजातियों ने इस जघन्य अपराध के लिए आवाज उठाई है और फासी की मांग की है। बता दें कि इसके इंसाफ के लिए पूरे देश से कैंडल मार्च निकाला जा रहा है और लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश है।

आलिया भट्ट आज राजी फिल्म के एक गाने की लॉंचिग में ये सवाल पूछा गया जिसको लेकर वो काफी दुखी हुई और अपनी बात सबके सामने रखी।

बता दें कि बॉलीवुड के कई दिग्गज इस बात से काफी दुखी है और अपनी अपनी बात सोशल मीडिया पर रख रहे है। आलिया से पहले सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर और शबाना आजमी समेत कई लोगों ने आक्रोश जताते हुए इंसाफ की मांग की थी।

इसके अलावा फिल्म राजी के बारे में बताते हुए आलिया ने कहा कि फिल्म काफी अच्छी है और एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस कहानी में एक लड़की अपने देश के लिए पाकिस्तान चली जाती है और उनके हर काम पर नजर रखती है।

फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनाया गया है और फिल्म में आलिया के साथ जयदीप अहलावत नजर आने वाले है और फिल्म 11 मई को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X