..................... डिलीवरी के कुछ दिनों बाद नो मेकअप लुक में पार्टी करने निकलीं आलिया भट्ट | Alia Bhatt no makeup look spotted for first time days after delivering Raha Kapoor - Hindi Filmibeat

Alia Bhatt in No Makeup: नो मेकअप लुक में पार्टी करने पहुंची आलिया, डिलीवरी के बाद पहली बार यूं आईं नज़र

Alia Bhatt in No Makeup

Alia Bhatt in no makeup look post delivery: आलिया भट्ट [Alia Bhatt] ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है और उन्हें अभी भी राहा कपूर के जन्म की बधाई मिल रही है। इस बीच, पहली बार आलिया भट्ट, डिलीवरी के बाद घर से बाहर निकलीं। वहीं पहली बार आलिया भट्ट पार्टी करने भी निकलीं। दरअसल, आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट का आज जन्मदिन है।

आलिया भट्ट, शाहीन के जन्मदिन के मौके पर अपने घर पहुंची थीं और इसी दौरान, उन्हें कैमरों ने कैद कर लिया। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है जिसके बाद पूरा कपूर और भट्ट परिवार केवल जश्न मना रहा था। आलिया और रणबीर की बिटिया का नामकरण भी हो चुका है।

काम पर लौटने पर ट्रोल

काम पर लौटने पर ट्रोल

गौरतलब है कि राहा के जन्म के कुछ ही घंटों बाद जब उन्हें घर छोड़कर रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल के सेट पर लौटे थे तो रणबीर कपूर को काफी ट्रोल किया गया था। फैन्स ने सवाल उठाया था कि रणबीर कैसे 5 दिन छोटी बच्ची और उसकी मां को अकेला छोड़ काम पर लौट सकते हैं। वो भी तब जब रणबीर कपूर ने आलिया की डिलीवरी से पहले ही ये तय कर लिया था की बच्चे के जन्म के बाद वो ब्रेक लेंगे।

दादी ने किया नामकरण

दादी ने किया नामकरण

आलिया और रणबीर की बेटी के स्वागत के बाद पूरा भट्ट और कपूर परिवार बिटिया के स्वागत की तैयारी में जुट गया था। नीतू कपूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि बाप बन गया रणबीर! उनकी खुशी संभल ही नहीं रही थी। अपनी पोती का नामकरण भी नीतू कपूर ने ही किया और उसका नाम रखा गया राहा कपूर। राहा का मतलब होता है दिव्य पथ।

कपूर खानदान की परंपरा

कपूर खानदान की परंपरा

राहा का नाम भी परंपरा के हिसाब से R अक्षर से रखा गया। राहा के परदादा राज कपूर, बड़े दादा रणधीर कपूर, बड़ी दादी ऋतु नंदा (रणबीर कपूर की बुआ), बड़ी दादी रीमा जैन (रणबीर कपूर की बुआ), दादा ऋषि कपूर, छोटे दादा राजीव कपूर, पापा रणबीर कपूर और बुआ रिद्धिमा कपूर साहनी सभी का नाम R अक्षर से शुरू होता है।

अप्रैल में फटाफट की शादी

अप्रैल में फटाफट की शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थीं लेकिन हर बार ये सिर्फ अफवाहें निकलती थीं। इस बीच दोनों साथ में रणबीर कपूर के घर वास्तु में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। अचानक ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी करने का फैसला कर लिया और अप्रैल 2023 में अपने घर पर ही परिवार के बीच शादी के बंधन में बंध गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X