आलिया भट्ट ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग..करण जौहर ने शेयर की तस्वीर

By Shweta

कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने मेघना गुलजार के साथ राजी साइन की थी। फिल्म में आलिया भट्ट के ऑपोजिट मसान से डेब्यू करने वाले एक्टर विकी कौशल होंगे। अच्छी खबर ये ही कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और खुद करण जौहर ने इसकी तस्वीर शेयर की है।

['ट्यूबलाइट' फ्ल़ॉप तो क्या.. अगली फिल्म के लिए सलमान खान की 'दंगल' तैयारी! ]

फिल्म में आलिया भट्ट एक कश्मीरी लड़की की भूमिका में दिखेंगी जिनकी शादी पाकिस्तानी ऑफिसर विकी कौशल से होती है और वो भारत के लिए जासूसी करती है। ये फिल्म असल में हरिंदर एस सिक्का की किताब सहमत से प्रेरित है। फिल्म का प्लॉट जानने के बाद कहा जा सकता है कि फिल्म वाकई काफी दिलचस्प होगी।

alia-bhatt-next-movie-raazi-shooting-start

फिल्म की शूटिंग आखिरकार शुरू हो गई है और इसकी तस्वीर खुद करण जौहर ने शेयर की है। कश्मीरी लड़की की भूमिका निभा रही हैं इसलिए वो इन दिनों उर्दू सीख रही हैं। इसके साथ ही वो भारी भरकंप जीप चलाने की भी ट्रेनिंग ले रही हैं।

आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो फिल्म की एक लाइन में स्क्रिप्ट सुनकर ही हां बोल दी थीं। बाद में उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट पढ़कर ऑफिशियली फिल्म को साइन कर लिया। फिल्म में उनका काफी इंटेंस किरदार है इसलिए वो इसे हर हाल में परफेक्शन के साथ करना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X