आलिया भट्ट का साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नया प्रोजेक्ट, वीडियो भी रिलीज!
बॉलीवुड फ़िल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने नए प्रोजेक्ट में साउथ फ़िल्म एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह प्रोजेक्ट पॉपुलर कोल्ड ड्रिंक मैंगो फ्रूटी का है। यह एड फिल्म हाल में रिलीज़ हुआ है, जिसमें आलिया और अल्लू अर्जुन की जोड़ी उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही है।
इस वीडियो में अल्लू अर्जुन हाथ में फ्रूटी की बोतल लिए आलिया भट्ट को टीज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आलिया रेगिस्तान में बस का इंतजार कर रही है। इस वीडियो में आलिया भट्ट ने वन-शोल्डर नियॉन ग्रीन कलर की ड्रेस और पिंक हिल्स पहनी हैं। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन सफेद रंग की टी-शर्ट, पीली जैकेट और ब्लू ट्राउजर में नजर आ रहे हैं।

आलिया और अल्लू अर्जुन का यह टीवी कमर्शियल दोनों के फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। अल्लू अर्जुन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। इसमें यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। हाल में ही आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ एक विज्ञापन में नजर आई थीं। इसे भी फैन्स ने खूब पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications











