फेसवॉश के बाद अब शैंपू बेचेंगी आलिया भट्ट
जवां दिलों की नई धड़कन आलिया भट्ट ने चंद फिल्मों के ही जरिए लोगों के दिलों में जगह बना ली है इसलिए ही उन्हें बड़े-बड़े प्रोडक्टस कंपनियां अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाने से चूक नहीं रही हैं। खबर आयी है कि गार्नियर फ्रक्टिस ने आलिया को अपना नई ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। आलिया ने कहा कि उनके लिए बाल ब्यूटी का बहुत बड़ा हिस्सा है इसलिए वो अपने बालों का विशेष ध्यान रखती हैं।
यही कारण रहा कि जब उन्हें गार्नियर फ्रक्टिस ने ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कहा तो उन्होंने झट से हां कर दिया। आलिया ने खुद कहा कि वह गार्नियर फ्रक्टिस शैंपू का प्रयोग करती हैं। आलिया ने कहा कि मुझे इस शैंपू की देर तक बनी रहने वाली फलों जैसी खुशबू और यह जिस तरह मेरे बालों को पोषित और मजबूत अनुभव कराता है, वो पसंद है। नया गार्नियर फ्रक्टिस शैंपू और कंडीशनर विशेष तौर पर भारतीय बालों के लिए विकसित किया गया है।"
आलिया ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, "फ्रक्टिस बदल गया है! बताइए तो फ्रक्टिस इंडिया की नई ब्रांड एंबेसडर कौन है- मैं हूं! इसको लेकर बहुत उत्साहित हूं।
मालूम हो कि आलिया इससे पहले गार्नियर फेसवॉश का विज्ञापन कर चुकी हैं। उन्हें यह विज्ञापन उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर...के हिट होने के बाद ही मिल गया था।


Click it and Unblock the Notifications












