रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, बताया 'मासूम शिकार'
सुशांत सिंह राजपूत के बाद रिया चक्रवर्ती खासा चर्चा में रहीं। रिया चक्रवर्ती का नाम इस केस में मुख्य आरोपी के तौर पर शामिल हैं। हालांकि रिया चक्रवर्ती ने हमेशा ही इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में सीबीआई जांच जारी है। रिया चक्रवर्ती को लेकर अब महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने समर्थन दिया है।
Recommended Video

दरअसल ट्विटर पर एक यूजर को जवाब देते हुए आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा कि क्या रिया चक्रवर्ती ने अपना करियर खो दिया है। इसी ट्वीट पर जवाब देते हुए सोनी राजदान ने लिखा कि रिया चक्रवर्ती का जेल जाना उन चेहरों को बेनकाब करता है जिन्होंने उसे जेल भेजा था। ये दिखाता है कि रिया चक्रवर्ती एक ट्विस्टेड डिजाइन की हुई मासूम शिकार थी। आखिर क्यों कोई उनके साथ काम नहीं करेगा। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा काम करेंगी। यही उम्मीद भी करती हूं।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर तमाम आरोप लगाए थे। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने व पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया था। जिसे रिया ने साफ गलत बताया था।
अब तक रिया चक्रवर्ती से सीबीआई, ईडी और एनसीबी पूछताछ कर चुकी हैं। वह ड्रग मामले में जेल भी जा चुकी हैं। जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहाई मिली थी। हाल में ही रिया चक्रवर्ती को रोडीज फेम रघु के साथ देखा गया था। वह उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











