Me Too: आलिया भट्ट की मां ने बताया - फिल्म शूटिंग के दौरान हुई थी रेप की कोशिश
Recommended Video

तनुश्री दत्ता- नाना पाटेकर मामले के बाद इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई महिलाओं ने मी टू अभियान के तहत अपना पक्ष सामने रखा। साजिद खान से लेकर आलोक नाथ, सुभाष घई, चेतन भगत सभी किसी ना किसी यौन शोषण मामले में फंसे हैं। वहीं, अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपनी मी टू कहानी शेयर की है, जब उनके साथ किसी ने रेप करने की कोशिश की थी।
सोनी राजदान ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म से जुड़े एक व्यक्ति ने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया था। मैंने यह बात शेयर की नहीं कि क्योंकि मैं उसके बीवी- बच्चों को परेशान नहीं करना चाहती थी, जिन्हें मैं जानती हूं। लेकिन हां, यदि यह घटना अब हुई तो शायद मैं चुप नहीं बैठती।

वहीं, आलोक नाथ के बारे में भी बात करते सोनी राजदान ने कहा कि वह शराब पीकर काफी अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने मेरे साथ कभी कुछ किया तो नहीं लेकिन उनकी नजर ही काफी कुछ कह देती है।
बहरहाल, शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर जैसे कुछ बड़े नाम छोड़ दिये जाएं.. तो बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटीज ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है। ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और आमिर खान ने तो अपनी फिल्मों को दांव पर लगा दिया।
मी टू अभियान में इन नामों पर उठा है सवाल-


Click it and Unblock the Notifications











