आलिया भट्ट की सफलता में लगे चार चांद, रिलायंस ने करोंड़ो में खरीदा एक्ट्रेस का क्लोदिंग ब्रांड!

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, कभी अपनी फिल्मों को लेकर, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी कभी अपनी दूसरी चीजों को लेकर। ऐसे में आलिया भट्ट से जुड़ी खबर आई है कि, एक्ट्रेस का क्लोदिंग ब्रांड की करोंड़ो की कीमत देकर रिलायंस इसको खरीदना चाहता है, जल्द ही इसकी पुष्टि हो जाएगी।
इस बात से तो कोई भी अंजान नहीं है कि, बी-टाउन के कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने खुद को सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि वे बिजनेस भी करने में माहिर हैं। इनमें से एक आलिया भट्ट भी हैं, आलिया भट्ट भी बिजनेस चलाना जानती हैं, उनका अपना शानदार क्लोदिंग ब्रांड है। इस ब्रांड का प्रमोशन आलिया हमेशा करती रहती हैं।
आलिया भट्ट ने 'एडामामा' नाम से किड्स वियर ब्रांड शुरू किया था। एक्ट्रेस के इस ब्रांड में बच्चों के कपड़े से लेकर कस्टमाइज्ड बैग्स तक मिलते हैं, वो भी किफायती दामों पर। अब इस ब्रांड में मैटरनिटी ड्रेसेस भी मिलती हैं। आलिया अक्सर अपने ब्रांड का प्रमोशन करती नजर आती हैं।
कहा जाता है कि इसकी इवेल्यूशन 150 करोड़ रुपये है। खैर, लेटेस्ट खबर के मुताबिक, उनका ये ब्रांड बिकने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की रिलायंस ब्रांड आलिया भट्ट का ब्रांड 'एडामामा' को खरीदने की प्लानिंग कर रही है। बैसे हमेशा से ही मुकेश अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी इस ब्रांड को लेकर खरीदने का प्लान कर रहे थे।
कहा जा रहा है कि दोनों कंपनियों के बीच बातचीत चल रही है। ये भी खबर है कि ये डील 300 करोड़ रुपये की है। अगर ये डील वाकई पक्की हो जाती है तो इससे ब्रांडेड किड्सवियर सेगमेंट में रिलायंस ब्रांड्स की भूमिका और भी मजबूत हो जाएगी।
आपको बता दें कि साल 2020 आलिया भट्ट ने इस ब्रांड को लॉन्च किया था और खुद ही इसमें इनवेस्ट भी किया था। फिलहाल, क्या वाकई रिलायंस आलिया का ब्रांड खरीद रही है या नहीं, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
वर्कफ्रेंट की बात करें तो, हिंदी सिनेमा की 'डार्लिंग' आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा आलिया के पास दूसरी फिल्में भी लाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
