क्या हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं आलिया भट्ट? साइन की इंटरनेशनल टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी !
प्रियंका चोपड़ा आज के समय में ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। उनके अलावा दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस के हॉलीवुड में काम करने को लेकर खबरें आ रही हैं। एक ऑनलाइन पॉर्टल की खबर की मानें तो आलिया भट्ट को हॉलीवुड टेलेंट एजेंसी WME यानी विलियम मोरिस एंडेवयर एंटरटेमेंट द्वारा साइन किया गया है। WME एक अमेरिकन एजेंसी है जो कि कैलिफ्रॉनिया में स्थित है।
अगर इन खबरों पर यकीन करें कि आलिया भट्ट को हॉलीवुड टेलेंट एजेंसी द्वारा साइन किया गया है। यानी इसका मतलब ये है कि आलिया भट्ट की नजरें अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड फिल्मों पर है और वह जल्द ही हॉलीवुड के प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं। WME टेलेंट एंसेजी हॉलीवुड का कई बड़े हॉलीवुड सितारों के साथ सबंधित हैं, जैसे हॉलीवुड स्टार जेसिका अल्बा, बेन एफ्लेक, मैट डेमन, क्रिश्चियन बेल, व्हूपी गोल्डबर्ग।

अभी आलिया भट्ट ने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है न ही ऑफिशियल पुष्टि हुई है। लेकिन आलिया भट्ट के फैंस उनके हॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटिड हो गए हैं।
आलिया भट्ट अपने काम के लिए जानी जाती है। जिन्हें परफेक्शनिस्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। शानदार अभिनय के बाद उन्होंने हाल में ही अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है जिसके तरत वह अपनी फिल्म डार्लिंग लेकर आने वाली हैं। इस फिल्म पर उन्होंने हाल में ही काम किया है।

डार्लिंग
शाहरुख खान और आलिया भट्ट का प्रोडक्शन हाउस मिलकर इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में आलिया के अलावा शेफाली शाह भी नजर आएंगी।

गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट ने हाल में ही संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म पर काम खत्म किया है। इस फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा दी थी और आलिया की जमकर तारीफ हुई थी।

आरआरआर
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में भी आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में से एक है। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर व अजय देवगन भी नजर आएंगे।

नई फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रणवीर सिंह के अपोसिट एक बार फिर आलिया भट्ट काम करने जा रही हैं। करण जौहर की नई फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। जिसका नाम है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।

ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में नजर आएंगे। इस फिल्म में देरी कोरोना की वजह से हुई है।


Click it and Unblock the Notifications