धमाकेदार हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार आलिया भट्ट, फिल्म "हार्ट ऑफ स्टोन" के साथ लेंगी एंट्री, जानें डिटेल्स

आलिया भट्ट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री नेटफ्लिक्स फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के साथ हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। आलिया अंतरराष्ट्रीय स्पाई थ्रिलर में हॉलीवुड अभिनेत्रियां गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ शामिल होंगी। इसका निर्देशन टॉम हार्पर करेंगे। कोई शक नहीं कि बॉलीवुड के बाद अब आलिया भट्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

फिलहाल, "हार्ट ऑफ स्टोन" के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इस फिल्म में गैल गैडोट एक खतरनाक जासूस की भूमिका निभाने वाली हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आलिया क्या किरदार निभाते नजर आएंगी।

alia-bhatt-makes-her-global-debut-with-netflix-s-spy-thriller-heart-of-stone

बॉलीवुड में बैक टू बैक कई सफल फिल्में देने के बाद, पिछले साल आलिया भट्ट ने हॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए एक अमेरिकी टैलेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर (WME) के साथ करार किया था। जिसके बाद अब अभिनेत्री को अपना पहला बड़ा प्रोजेक्ट मिल चुका है।

बॉलीवुड की बात करें तो, बीते हफ्ते रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म ने अब तक 95 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है। 100 करोड़ से ऊपर कमाने वाली यह आलिया की चौथी फिल्म होगी।

वहीं, हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के अलावा, आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों में शामिल है- आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। ये सभी फिल्में 2022 और 2023 में थियेटर्स में रिलीज होने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X