आलिया बनना चाहती हैं कपूर खानदान की बहू, रणबीर को दे बैठी हैं दिल!
रणबीर कपूर ने लाखों खूबसूरत दिलों पर अपना कब्जा जमा रखा है। इन खूबसूरत दिलों में एक दिल आलिया भट्ट का भी है। हाल ही में रणबीर कपूर के प्रति अपने प्यार का एलान आलिया भट्ट ने पब्लिकली किया कॉफी विद करन शो में। आलिया भट्ट करन जौहर की मेहमान बनीं और अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि वो रणबीर कपूर से प्यार करती हैं और उनसे शादी भी करना चाहती हैं। आलिया भट्ट की इस बात पर करन जौहर तो हैरान थे ही साथ ही आलिया भट्ट के फैन्स भी इस बात पर जरुर शॉक्ड रह जाएंगे। करन जौहर ने आलिया से पूछा कि क्या अपनी इस चाहत के बारे में उन्होंने रणबीर कपूर को बताया है तो इसपर आलिया ने झट से कहा कि इस बारे में सबको पता है और जिसको नहीं पता अब पता चल जाएगा।
आलिया भट्ट ने पूरी तैयारी के साथ कहा है कि वो कपूर खानदान की बहू बनना चाहती हैं। जबकि अभी तो कैटरीना कैफ भी इस कतार में हैं। दीपिका पादुकोण के साथ ब्रेक अप होने के बाद कैटरीना कैफ रणबीर की जिदंगी में आई हैं और पिछले कुछ सालों से रणबीर कैट की शादी, सगाई की खबरें मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में आलिया का ये बयान कि वो रणबीर कपूर की दुल्हन बनना चाहती हैं ये वाकई कई नयी बातों और मसालेदार खबरों को जन्म देगा। आलिया भट्ट ने हो सकता है कि बिना सोचे समझे इस बात को नेशनल टीवी पर बोल दिया हो लेकिन अब उन्हें इस बात की गहराई और गंभीरता से भी रुबरु होना पड़ेगा।
आलिया भट्ट ने कहा हम भी इंसान हैं हमारे भी इमोशन हैं!
रणबीर कपूर के लिए आलिया भट्ट का प्यार कब परवान चढ़ा और कैसे आलिया रणबीर की दीवानी हो गयीं ये तो आपको कॉफी विद करन एपिसोड के टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा लेकिन इतना जरुर है कि आलिया भट्ट ने वाकई अपने इस एपिसोड को यागदार बना दिया है। जहां एक ओर सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण कॉफी विद करन शो में रणबीर को लेकर कई सारी निगेटिव बातें बोल चुकी हैं वहीं रणबीर के प्रति अपने प्यार का इजहार करती आलिया ने इन सभी बातों को दरकिनार कर दिया है। आलिया को रणबीर के साथ काम करने का भी बहत मन है। अब देखना है कि आलिया के इस प्यार के जवाब में रणबीर क्या कहते हैं।
Did You Know आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म 2 स्टेट्स के प्रमोशन के दौरान कहा था कि वो भले ही एक्टर हैं लेकिन उनके भी दिल हैं और उनमें एहसास हैं। आलिया ने कहा कि हम सबकुछ सिर्फ परदे के लिए नहीं करते।


Click it and Unblock the Notifications











