Alia Bhatt Baby Shower Pics: गोद भराई में दिखा आलिया भट्ट का प्रेग्नेंसी ग्लो, सासू मां नीतू कपूर ने की रस्म

alia-bhatt-looks-drop-dead-gorgeous-in-baby-shower-akansha-ranjan-posted-a-pic-on-instagram

आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और वो लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में हैं। यह साल आलिया भट्ट की निजी और करियर के लिहाज से काफी खास रहा। आलिया भट्ट ने अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी रचाई और कुछ ही दिनों बाद फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। अब आलिया भट्ट के बेबी शॉवर की रस्म आज की गई है।

आलिया भट्ट की बेबी शॉवर की पहली तस्वीर सामने आई है। आलिया भट्ट की यह तस्वीर उनकी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट पीले रंग की अनारकली में नजर आ रही हैं। बेहद सिंपल लुक में भी आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सूट के साथ उन्होंने गले में हार और टीका भी पहन रखा है।

इस तस्वीर में आलिया भट्ट के साथ आकांक्षा रंजन और उनकी बहन शाहीन भट्ट भी नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। आलिया भट्ट के बेबी शॉवर में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, महेश भट्ट समेत परिवार के कई सदस्य शामिल हुए।

बता दें कि आलिया भट्ट हाल ही में टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड में शामिल हुई थीं। आलिया सोमवार रात को सिंगापुर से वापस लौटी हैं। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया भट्ट ने अपनी विनिंग स्पीच में बेबी का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा - 'मुझे लगता है कि 10 साल पहले जब मैंने काम करना शुरू किया था, तो मैंने सोचा था कि मैं कैसे एक दिन दुनिया में छा जाऊंगी। कैसे हर कोई मेरे बारे में जानेगा कि, मैं कौन हूं और मैं कितनी मेहनती, इंटेलिजेंट हूं। मैं परफेक्ट बनना चाहती थी और मैं चाहती थी कि दुनिया इसे जाने। इस अवॉर्ड ने वास्तव में मुझ पर और मेरे बच्चे पर प्रभाव डाला है, जिसने इस पूरे भाषण में मुझे लगातार किक मारी है।'

आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार सक्रिय हैं और अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में लगी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपना मैटरनिटी वियर ब्रांड लॉन्च किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X