रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से सामने आया आलिया भट्ट का लुक, इस खूबसूरत अंदाज में आएंगी नजर
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की नई फिल्म का करण जौहर ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था। दोनों की रोमांटिक फिल्म का नाम है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। शुक्रवार को इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और इसका जिक्र खुद आलिया भट्ट ने किया। करण जौहर के साथ एक बार फिर रणवीर और आलिया काम करने जा रहे हैं।
आलिया भट्ट ने शुक्रवार को एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उनके लुक की भी एक झलक देखने को मिली। इस वीडियो में आलिया भट्ट ने लाल साड़ी और बिंदी लगाई हुई है। वह डिफरेंट और खूबसूरत लुक में नजर आने वाली हैं। उम्मीद की जा रही है कुछ ऐसे ही खूबसूरत अंदाज में वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी।

Recommended Video
आलिया और रणवीर ने इससे पहले सुपरहिट फिल्म गली बॉय में साथ में काम किया था। जोया अख्तर की गली बॉय शानदार सब्जेक्ट पर आधारित है जिसके लिए दोनों को खूब अवॉर्ड्स भी मिले थे।
जुलाई में अनाउनेंस हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की खास बात ये है कि जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी इस फिल्म में साथ में नजर आएंगे।
आलिया भट्ट के काम की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ है जिसे संजय लीला भंसा्ली लेकर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को जितनी प्रशंसा मिली थी उम्मीद करते है कि आगे भी फिल्म को इतना ही प्यार मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications